फोटो गैलरी

Hindi News फंसे वरुण, एनएसए लगा

फंसे वरुण, एनएसए लगा

उग्र भाषण देने के मामले में जेल में बंद भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी रविवार को कानूनी शिंको में बुरी तरह फंस गए। राज्य सरकार ने देर शाम उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया। इससे पहले उनपर...

 फंसे वरुण, एनएसए लगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उग्र भाषण देने के मामले में जेल में बंद भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी रविवार को कानूनी शिंको में बुरी तरह फंस गए। राज्य सरकार ने देर शाम उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया। इससे पहले उनपर हत्या का प्रयास और दंगा भड़काने का मामला दर्ज हुआ। रासुका से पहले वरुण पर धारा 147, 148, 1407, 332 और 336 के अलावा आईपीसी व जन सुरक्षा कानून की कुछ अन्य धाराएं लगी हुई थीं। अब अगर तीन माह के भीतर अगर रासुका लगाने के आदेश का अनुमोदन हो गया तो वरुण को एक साल तक जमानत नहीं मिलेगी। इस आदेश के खिलाफ फिलहाल वह हाईकोर्ट में रिट दायर करने के अलावा राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।ड्ढr ड्ढr उन्हें आदेश की कॉपी मुहैया करा दी गई है। प्रशासन के सख्त रवैये को देखकर आशंका जताई जा रही है कि चुनाव खत्म होने के बाद भी भाजपा उम्मीदवार हिरासत से बाहर नहीं आ पाएंगे। रासुका की प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी होती है। यह कानून ऐसे व्यक्ित पर लगाया जाता है, जिससे बड़े पैमाने पर जनता की सुरक्षा को खतरा पैदा होता हो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि यह राजनीतिक कारणों, राजनीतिक भावनाओं और राजनीतिक लाभ पहुंचाने के मकसद से उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि वरुण भाजपा के उम्मीदवार थे और रहेंगे चाहे उन्हें जेल से चुनाव क्यों न लड़ना पड़े। पार्टी इस मामले को जनता की अदालत में ले जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि वरुण भाजपा व बसपा की राजनीतिक साजिश के शिकार हो गये। इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वरुण को टिकट देकर भाजपा ने कोई गलत काम नहीं किया है।ड्ढr ड्ढr इससे पहले वरुण के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर हुई थी, जिसमें प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, स्थानीय विधायक सुखलाल और पूर्व एमएलए बी.के. गुप्ता भी नामजद हैं। जिले में शनिवार को उपद्रव के बाद से ही तनाव है। वरुण के खिलाफ दर्ज मामलों में से तीन में जमानत के लिए सोमवार को सुनवाई होगी। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ जमकर संघर्ष हुआ था। उन लोगों ने जेल पर भी धावा बोला था।ड्ढr इसके बाद ही जेलर मुकेश अरोड़ा ने वरुण और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें