फोटो गैलरी

Hindi Newsदो दुर्घटनाओ में आठ लोगो की मौत

दो दुर्घटनाओ में आठ लोगो की मौत

उत्तरांखड के चमोली जिले मे दो वाहन दुर्घटनाओ में आठ लोगो की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। राज्य आपदा एवं प्रबंधन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात चमोली जिले में कर्णप्रयाग से देवाल जा...

दो दुर्घटनाओ में आठ लोगो की मौत
एजेंसीTue, 02 Jun 2009 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांखड के चमोली जिले मे दो वाहन दुर्घटनाओ में आठ लोगो की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

राज्य आपदा एवं प्रबंधन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात चमोली जिले में कर्णप्रयाग से देवाल जा रही बुलेरो जीप नारायणबगड के पास खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

दूसरी घटना जोशीमठ मलारी मार्ग पर हुई जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार तीन मजदूरो की मौत हो गई और दो अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खंडूरी ने इन दुर्घटनाओ में मारे गए लोगो के प्रतिगहरा दुख व्यक्त किया है और घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें