फोटो गैलरी

Hindi Newsफतुहा (सु.) विधानसभा उप चुनाव में जद (यू) विजयी

फतुहा (सु.) विधानसभा उप चुनाव में जद (यू) विजयी

बिहार के फतुहा (सुरक्षित) विधानसभा उप चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अरुण मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पुनीत राय को दस हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित...

फतुहा (सु.) विधानसभा उप चुनाव में जद (यू) विजयी
एजेंसीMon, 01 Jun 2009 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के फतुहा (सुरक्षित) विधानसभा उप चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अरुण मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पुनीत राय को दस हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने बताया कि मांझी को 38,031 मत मिले, जबकि राय को 27,629 मत प्राप्त हुए। जद (यू) ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस उप चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जद (यू) के अरुण मांझी राष्ट्रीय जनता दल और लोजपा गठबंधन के पुनीत राय के अलावा कांग्रेस के द्वारिका पासवान बहुजन समाज पार्टी की देवंती देवी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के विद्यानंद राय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। जद (यू) विधायक सरयुग पासवान के निधन के कारण इस सीट पर 28 मई को उप चुनाव कराया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें