फोटो गैलरी

Hindi Newsतीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

स्थानीय थाने के ऊंची गोदाम बाजर में शनिवार की रात में लगभग 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी वृद्ध ने बदमाशों को दौड़ा लिया, मगर बदमाश बाइक पर सवार...

तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 31 May 2009 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाने के ऊंची गोदाम बाजर में शनिवार की रात में लगभग 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी वृद्ध ने बदमाशों को दौड़ा लिया, मगर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस सम्बंध में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाने के ऊंची गोदाम बाजर निवासी रामरूप गुप्ता (65) का ऊंची गोदाम बाजर में मेंहनगर मार्ग पर मकान है जिसके एक कमरे में आटा चक्की व दूसरे कमरे में जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के अन्दर थे। रामरूप गुप्ता दुकान बंद कर सोने ज रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उनमें से दो युवक रामरूप गुप्ता के पास पहुंचे और उनसे एक व्यक्ति का पता पूछने लगे। इनकार करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी जो वृद्ध के कान पर लगी। गोली लगने के बाद भी वृद्ध ने बदमाशों को दौड़ा लिया।

शोर मचाते हुए लगभग 100 मीटर तक पीछा किया। बाजर के लोग जब तक बदमाशों को घेरते, तब तक वे बाइक पर सवार होकर छतवारा मार्ग की ओर भाग निकले। घायल वृद्ध को इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मौके पर पहुंची रानी की सराय थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल वृद्ध रामरूप गुप्ता से किसी से कोई रंजिश नहीं बतायी ज रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें