फोटो गैलरी

Hindi Newsऑस्कर की तर्ज पर खेल पुरस्कार

ऑस्कर की तर्ज पर खेल पुरस्कार

केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन दफ्तर पहुंचते ही चार प्रमुख खेल पुरस्कारों की ट्रॉफियों की शक्ल-सूरत बदलने का आदेश दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि अर्जुन...

ऑस्कर की तर्ज पर खेल पुरस्कार
एजेंसीSat, 30 May 2009 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन दफ्तर पहुंचते ही चार प्रमुख खेल पुरस्कारों की ट्रॉफियों की शक्ल-सूरत बदलने का आदेश दिया है।

खेल मंत्री ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, तेनजिंग नोरगे और राजीव गांधी खेल रत्न की ट्रॉफियों को ऑस्कर तथा फिल्मफेयर पुरस्कारों की तरह शक्ल दी जाएगी।

गिल ने कहा, ‘‘पिछले साल मैंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान महसूस किया था कि इन ट्रॉफियों की शक्ल-सूरत बदले जाने की जरूरत है। मैं नहीं चाहता कि आगे से हमारे यहां दिए जाने वाले खेल पुरस्कार बक्सों में बंद करके दिए जाएं। मैं चाहता हूं कि वे देखने में आकर्षक हों।’’

गिल ने बताया कि उन्होंने अपने दफ्तर के कर्मचारियों की मदद से ऑस्कर और फिल्मफेयर पुरस्कार की ट्रॉफियों का कंप्यूटर प्रिंट निकाला है और इन्हीं के आधार पर भारत में दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों की ट्रॉफियों का डिजाइन तय किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें