फोटो गैलरी

Hindi Newsपार्षदों ने नगर विकास मंत्री को घेरा

पार्षदों ने नगर विकास मंत्री को घेरा

विकास कार्यो की समीक्षा करने आये नगर विकास मंत्री को पार्षदों ने घेरकर अपनी पीड़ा बतायी। नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि वे सदन का निर्णय नहीं मानते। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सदन की अवमानना नहीं होने दी...

पार्षदों ने नगर विकास मंत्री को घेरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 May 2009 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

विकास कार्यो की समीक्षा करने आये नगर विकास मंत्री को पार्षदों ने घेरकर अपनी पीड़ा बतायी। नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि वे सदन का निर्णय नहीं मानते। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सदन की अवमानना नहीं होने दी जाएगी।

पार्षद कमल शुक्ल ने बताया कि बन रही सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसी कारण सड़कें बनने के साथ ही उखड़ने लगती हैं। होर्डिग का पैसा नहीं वसूले जाने से निगम के राजस्व में कमी आयी है। एक वर्ष से महापौर और पार्षद कोटे का काम नहीं हो रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। पार्षद दिनेश बाजपेयी, महेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र वर्मा, रश्मि शुक्ला, नीरज दत्त दीक्षित, रश्मि शुक्ला, शांति त्रिपाठी, वसुंधरा वर्मा, वसुंधरा वर्मा, निर्मल मिश्रा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें