फोटो गैलरी

Hindi News लोगों ने नीतीश का मॉडल पसंद किया: राणा

लोगों ने नीतीश का मॉडल पसंद किया: राणा

राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने प्रदेश में राजद की करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में हार जीत का क्रम चलता रहता है। इससे कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की...

 लोगों ने नीतीश का मॉडल पसंद किया: राणा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने प्रदेश में राजद की करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में हार जीत का क्रम चलता रहता है। इससे कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। लोगों ने नीतीश कुमार के विकास मॉडल को पसंद किया है। हम हार के कारणों की समीक्षा करंगे और जनता का दिल जीतने का प्रयास करंगे। मुस्लिम मतदाताओं ने हिन्दुओं की तरह बंटकर मतदान किया है। विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी की हार के कारणों की हम सब मिलकर समीक्षा करंगे। पार्टी के वरिष्ठ विधायक गिरिनाथ सिंह ने हार के कारण पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहंीं बोलेंगे। वह प्रतिक्रिया देने के लिए पार्टी के सक्षम पदाधिकारी नहीं हैं। राजद विधायक प्रकाश राम ने कहा है कि नागमणि जसे विवादास्पद व्यक्ित को चतरा से टिकट दिया जाना, राजद के माय समीकरण में टूट , धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा तथा चुनाव में यूपीए के घटक दलों के बीच गठबंधन नही हो पाना राजद के हार के मुख्य कारण हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें