फोटो गैलरी

Hindi News बिहार के सात पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का मेडल मिलेगा

बिहार के सात पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का मेडल मिलेगा

विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल सात पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस मेडल के लिए चयनित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण)...

 बिहार के सात पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का मेडल मिलेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल सात पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस मेडल के लिए चयनित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सी.लीमाचेन तथा डीआईजी (प्रशासन एवं प्रोविजन) शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया गया है। वहीं सराहनीय सेवा पदक के लिए पटना के एसटीएफ डीएसपी विनोद कुमार, बीएमपी-5, पटना के इंस्पेक्टर (ए) देव चरण पासवान, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में पदस्थापित स्ेटनो सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा, बीएमपी-2, डेहरी के सिपाही डैनियल मनीष तथा पूर्णिया के खजांचीहाट थाना में पदस्थापित कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन का चयन किया गया है।ड्ढr ड्ढr राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार की शाम इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को भेज दी गयी। देश में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए कुल 23 पुलिस अधिकारियों को नामित किया गया है। इनमें दो बिहार से हैं। आंध्रप्रदेश से 4, असम से 1, छत्तीसगढ़ से 1, दिल्ली से 2, गुजरात से 2, हरियाणा से 1, हिमाचल प्रदेश से 1, जम्मू एण्ड कश्मीर से 1, झारखण्ड से 1, कर्नाटक से 2, मध्यप्रदेश से 2, महाराष्ट्र से 2 तथा मणिपुर से 1 आईपीएस अधिकारी को नामित किया गया है। वहीं सहारनीय सेवा के लिए देश भर में 31 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक के लिए नामित किया गया है। इनमें बिहार के सात पुलिसकर्मी शामिल हैं। अन्य राज्यों में आंध्रप्रदेश के 10, अरुणाचल प्रदेश के 2, असम के 6, छत्तीसगढ़ के 1 तथा दिल्ली के 7 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें