फोटो गैलरी

Hindi News व्यवसायी को गोली मारी अपराधियों ने

व्यवसायी को गोली मारी अपराधियों ने

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधी शनिवार को सरेआम एक व्यक्ित को दो गोली मारकर फरार हो गये। गम्भीर रूप से जख्मी व्यक्ित को पी.एम.सी.एच. उपचार के लिए भेजा गया है। घटना दानापुर थाना के हाथीखाना मोड़ से पूरब...

 व्यवसायी को गोली मारी अपराधियों ने
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधी शनिवार को सरेआम एक व्यक्ित को दो गोली मारकर फरार हो गये। गम्भीर रूप से जख्मी व्यक्ित को पी.एम.सी.एच. उपचार के लिए भेजा गया है। घटना दानापुर थाना के हाथीखाना मोड़ से पूरब अलख सिन्हा मार्ग में दिन के तीन बजे घटित हुई है।ड्ढr ड्ढr जानकारी के अनुसार चौघराना मुहल्ला निवासी गोपाल प्रसाद का लड़का सत्य प्रकाश शनिवार को दोपहर स्कूटर से संख्या बी.ए.एफ-6से कहीं जा रहा था। जब वह अलख सिन्हा मार्ग के समीप पहुंचा कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आये और दनादन पांच फायरिंग की। जिसमें एक गोली सत्यप्रकाश के बांह और एक गोली कमर से ऊपर लगी। गोली लगते ही वह सड़क किनारे गिर गया। इधर अपराधी सगुना मोड़ की आेर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर लोग जख्मी हालत में सत्यप्रकाश को दानापुर सदर अस्पताल लाये, जहां से पी.एम.सी.एच. भेज दिया गया है। इस संबंध में ए.स.पी निशांत कुमार तिवारी ने कहा कि जब तक जख्मी का र्फद बयान नहीं आ जाता घटना के संबंध में कहना मुश्किल है, लेकिन अपराधियों की धर-पकड़ का प्रयास जारी है।ड्ढr ड्ढr इधर विश्वश्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश का व्यवसाय है, लेकिन पिछले कुछ माह से जमीन संबंधित विवाद और एक अन्य विवाद में कुछ लोगों से नोकझोंक हो चुकी हैं। जिससे घटना को इस नजर से भी देखा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें