फोटो गैलरी

Hindi News शातिर महिला अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, 5धरायीं

शातिर महिला अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, 5धरायीं

हुस्न के जाल में फांसने के बाद लोगों लूटने से लेकर चोरी व ठगी करने वाली महिला अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ पटना जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने किया है। पांच महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार करने...

 शातिर महिला अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, 5धरायीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हुस्न के जाल में फांसने के बाद लोगों लूटने से लेकर चोरी व ठगी करने वाली महिला अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ पटना जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने किया है। पांच महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेशमी (मखदुमपुर), मीना देवी, सोनी (बेगूसराय), गीता (बिहटा) और बसंती (राजेन्द्रनगर) को रेल पुलिस थाने के हवाले कर दिया। गिरफ्तार महिलाओं से लूटे गये एक बैग के अलावा मास्टर चाभी का गुच्छा और पॉकेटमारी में इस्तेमाल आने वाले ब्लेड के टुकड़े बरामद किये गये। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ए. एस. सिद्दीकी ने दल-बल के साथ पटना जंक्शन के बाहरी परिसर और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर ली।ड्ढr ड्ढr इस दौरान उन महिलाओं ने भागने का प्रयास किया। हालांकि आरपीएफ दस्ते में शामिल महिला जवानों ने तत्काल सभी को धर दबोचा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ये महिलाएं पटना जंक्शन के बाहर रिक्शा स्टैंड के समीप सक्रिय रहती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें