फोटो गैलरी

Hindi News भव्य शोभायात्रा में उमड़ा हुजूम

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा हुजूम

श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के जन्ममहोत्सव एवं सत्संग के दूसरे दिन रविवार को राजधानी में रथ के साथ भव्य शोभायात्र निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल थे। टोलियों में बंट कर...

 भव्य शोभायात्रा में उमड़ा हुजूम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के जन्ममहोत्सव एवं सत्संग के दूसरे दिन रविवार को राजधानी में रथ के साथ भव्य शोभायात्र निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल थे। टोलियों में बंट कर भक्तों ने सुबह चार बजे से ही नगर परिक्रमा और कीर्तन किया। शोभायात्रा गांधी मैदान से एक्जीबिशन रोड होते कंकड़बाग स्थित सत्संग विहार मंदिर तक गयी। शोभायात्रा की भव्यता के दर्शन के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। मकानों की छतों पर भी लोग जमा थे।ड्ढr ड्ढr शोभायात्रा का नेतृत्व कालीकांत कर्ण ने किया। गांधी मैदान में प्रार्थना के बाद गुरुजी के ज्येष्ठ परपौत्र श्री श्री बबाईदा उर्फ अर्ध द्वितीय चक्रवर्ती का पदार्पण हुआ। उन्होंने अपने दादा के चरणों में प्रणाम निवेदित करने के बाद भक्तों की समस्याएं सुनी और निराकरण के उपाय बताये। शाम चार बजे सत्संग स्थल पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। कंकड़बाग सत्संग विहार में सार्वजनिक भोजन का आयोजन किया गया। लगभग 1.50 लाख लोगों ने भोजन किया। गांधी मैदान में चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। डा. बच्चा प्रसाद, डा. संदीप कुमार, डा. विभू प्रसाद, डा. मनोज मिश्रा व डा. पी रंजन ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें दवाएं दी गईं। सत्संग स्थल पर आयोजित नारी सम्मेलन में गुरुजी के बताये मार्ग पर चलने की चर्चा की गई। नारी सम्मेलन में डा. वंदना बिलग्रामी, प्रो गीता यादव, डा. सुमन मेहरोत्रा, श्रीमती नीरजा सिंह, श्रीमती शांतम मौलिक व कुमारी दीपा रानी ने गुरुजी के बताये मागरे की चर्चा की।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें