फोटो गैलरी

Hindi News संप्रग, कांग्रेस डूबता जहाज हैं: भाजपा

संप्रग, कांग्रेस डूबता जहाज हैं: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के उड़ीसा में बीजू जनता दल (बीजद) और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीसरे मोर्चे की रैली...

 संप्रग, कांग्रेस डूबता जहाज हैं: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के उड़ीसा में बीजू जनता दल (बीजद) और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीसरे मोर्चे की रैली में जाने की घोषणा से साफ हो गया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और कांग्रेस डूबता जहाज हैं। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पिछले एक पखवाड़े में कांग्रेस के सहयोगी दल एक एक कर संप्रग छोड़ गए हैं क्योंकि संप्रग और कांग्रेस डूबता जहाज हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव (सपा) लालू प्रसाद यादव (राजद) रामविलास पासवान (लोजपा) डॉए रामदास (पीएमके) के बाद रांकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस को अधर में छोड़ दिया है। इसके बाद संप्रग अब पूरी तरह बिखर गया है। प्रसाद ने कहा कि रांकांपा के मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री उम्मीदवार मानने से इंकार करने के बाद अब पवार के उड़ीसा में बीजू जनता दल और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तीसरे मोर्चे की रैली में जाने की घोषणा की है। यह इस सच का प्रमाण है कि सभी सहयोगी दल एक दूसरे से लड़ रहे हैं क्योंकि वे भलीभांति समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ जाने का मतलब तबाही है। प्रवक्ता ने कहा कि अनिश्चितता में झूल रहे तीसरे मोर्चे से देश में स्थिर सरकार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह केवल लालकृष्ण आडवाणी के निर्विवाद नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उभरने से ही संभव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें