फोटो गैलरी

Hindi News राजस्थान बीएसपी के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल

राजस्थान बीएसपी के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बसपा के राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुढा, गिरराज सिंह, रमेश मीणा, मुरारी लाल...

 राजस्थान बीएसपी के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बसपा के राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुढा, गिरराज सिंह, रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा तथा रामकेश ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह शेखावत को कांग्रेस में शामिल होने का पत्र सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से बसपा विधायको से आने से पार्टी को मजबूती मिली हैं। इससे पहले गहलौत सरकार में मंत्री रही निर्दलीय विधायक गोल्बा देवी ने इस्तीफा देकर सरकार की मुश्किलें और भी बढ़ा दी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें