फोटो गैलरी

Hindi News विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थनहरला (बोकारो विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थन

विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थनहरला (बोकारो विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थन

पूर्व मंत्री सह झावकां सुप्रीमो समरेश सिंह ने बोदरोटांड में विस्थापितों पर हुए लाठी चार्ज एवं टीयर गैस छोड़ने की निंदा की है तथा शुक्रवार के बोकारो बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 7 सदस्यीय...

 विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थनहरला (बोकारो विस्थापितों के बोकारो बंद को चारों तरफ से समर्थन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री सह झावकां सुप्रीमो समरेश सिंह ने बोदरोटांड में विस्थापितों पर हुए लाठी चार्ज एवं टीयर गैस छोड़ने की निंदा की है तथा शुक्रवार के बोकारो बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 7 सदस्यीय टीम श्री सिंह के नेतृत्व में बोदरोटांड पहुंची तथा विस्थापितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर किसी आन्दोलन को नहीं दबाया जा सकता। श्री सिंह के साथ केके बोराल, भोला पांडेय, अलिमुद्दीन अंसारी, मोहिउद्दीन अंसारी आदि भी बोदरोटांड गये थे। विस्थापित महापंचायत की बैठक हसनुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बोकारो प्रबंधन और प्रशासन द्वारा विस्थापितों की उपेक्षा करते हुए चाहरदिवारी निर्माण को जबरन कराने एवं लाठी चार्ज की निंदा की गयी तथा बोकारो बंद का समर्थन किया गया। बैठक में सरयू केवट, दुलचंद मिश्रा, मो जियाउल हक, मदन हजाम, राज कुमार नाथ, विक्रम मिश्रा, तैयबुल कादरी, रंजीत महतो, अनिसुल रहमान, अतहर अली, रिजवान अंसारी, आरीज हुसेन, मेहर बाबू अंसारी, अहमद अली, इनामुल हक, इम्तियोज राय, योगेश केवट आदि उपस्थित थे।ड्ढr विस्थापित नव निर्माण मोर्चा के संयोजक मंडली के नितिन कुमार ने कहा है कि विस्थापितों पर हुए लाठी चार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा कहा कि जो बात टेबुल पर होनी चाहिए थी वह लाठियों और गोलियों से हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मार्च को भगत सिंह चौक सेक्टर में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा। झयुमो के बोकारो महानगर अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह ने विस्थापितों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि प्रबंधन, प्रशासन को सहानुभूति पूर्वक विस्थापित रैयतों के साथ विचार विमर्श करना चाहिए एवं समस्या का समाधान करना चाहिए। बोकारो विस्थापित विकास मोर्चा के राजेद्र महतो ने विस्थापितों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए शुक्रवार को विस्थापितों द्वारा आहूत बंद का समर्थन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें