फोटो गैलरी

Hindi News दिल्ली में दो महिलाआें से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली में दो महिलाआें से सामूहिक दुष्कर्म

मुखर्जी नगर के निरंकारी कालोनी इलाके में दो महिलाआें से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से...

 दिल्ली में दो महिलाआें से सामूहिक दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुखर्जी नगर के निरंकारी कालोनी इलाके में दो महिलाआें से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि केवल एक महिला ने ही बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। निरंकारी कालोनी निवासी राम किशोर (बदला हुआ नाम) का फाइनेंस का काम है। वह पहले फाइनेंसर देवेन्द्र के साथ काम करता था। इनके बीच कुछ समय पहले किसी बात पर हुआ विवाद अदालत तक जा पहुंचा था। बाद में अदालत में ही समझौता हो गया। राम किशोर का आरोप है कि गुरुवार रात वह काम से बाहर गया हुआ था। घर में उसकी व भाई की पत्नी मौजूद थीं। इसी दौरान देवेन्द्र अपने भाई सुरेन्द्र व एक अन्य साथी भीम सिंह के साथ उसके घर जा पहुंचा। पिस्तौल के बल पर देवेन्द्र ने उसकी पत्नी और उसके भाई व साथी ने भाभी से दुष्कर्म किया। फिर ये तीनों उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि केवल राम किशोर की पत्नी का बलात्कार हुआ है। बकौल पुलिस जब वारदात हुई तो राम किशोर की भाभी चाय बना रही थी। पुलिस की कहानी पर सवाल खड़ा होता है कि जब देवरानी चाय बना रही थी और जेठानी के साथ घटना हुई तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया। पुलिस का यह भी कहना है कि मामला सामूहिक बलात्कार का नहीं है। केवल देवेन्द्र पर बलात्कार का आरोप है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें