फोटो गैलरी

Hindi News बैंक को 20 लाख का चूना लगाने वाला जालसाज गिरफ्तार

बैंक को 20 लाख का चूना लगाने वाला जालसाज गिरफ्तार

गुड़गांव (हरियाणा) स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले जालसाज को हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि अकबरपुर थाना क्षेत्र के फुलमा ग्राम से गिरफ्तार कर अपने साथ ले...

 बैंक को 20 लाख का चूना लगाने वाला जालसाज गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुड़गांव (हरियाणा) स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले जालसाज को हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि अकबरपुर थाना क्षेत्र के फुलमा ग्राम से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गुड़गांव जिले के डीएलएफएस थाना से सअनि राजपाल के नेतृत्व में पहुंची हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात फुलमा ग्राम में छापेमारी कर जालसाज विकास कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि जालसाज का सहयोगी रहे तीन अन्य युवक व एक महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।ड्ढr ड्ढr नक्सलियों ने निर्माण कम्पनी की झोपड़ी फूंकीड्ढr बंजारी (रोहतास) (सं.सू.)। अमझोर थाना क्षेत्र के नयका गांव में शुक्रवार की रात वर्दीधारी नक्सलियों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयका गांव में पुल निर्माण निगम द्वारा पिछले वर्ष एक पूल निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका कार्य इस वर्ष तीन चार दिन पूर्व आरंभ किया गया है। वहां मजूदरों के रहने के लिए एक झोपड़ी लगाया गया था जिसे नक्सलियों ने आग लगाकर जला दिया।ड्ढr ड्ढr जहरीली चाय पीने से एक व्यक्ित की मौतड्ढr बांकेबाजार (गया) (ए.सं.)। रौशनगंज थाना क्षेत्र के उचला गांव में जहरीली चाय पीने से एक व्यक्ित की मौत हो गई तथा एक जानवर भी मर गया। वहीं चार अन्य लोग चिंताजनक हालत में इलाजरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगू यादव के घर चाय बनाने के क्रम में छिपकली गिर गई। उसकी पत्नी ने छिपकली को निकालकर फेंक दिया और पूरे परिवार को चाय पिला दी और स्वयं भी पी ली। गांगू यादव की तो तत्काल मौत हो गई ।ड्ढr ड्ढr आग लगाकर युवक ने खुद को फूंक डालाड्ढr बक्सर (सं.सू.)। नौकरी नहीं मिलने के गम में एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर जान दे दी। उक्त घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव की बताई जाती है। मृतक युवक राकेश सिंह (पिता-भूषण सिंह, 30 वर्ष) अविवाहित बताया जाता है। इस संबंध में औद्योगिक थाना में एक यूडी मामला दर्ज किया गया है।ड्ढr ड्ढr शिक्षक की हत्या कर 50 हजार की लूटड्ढr दुमका (ए.सं.)। दुमका से 5 किमी दूर बांसकनाली गांव में सशस्त्र अपराधियों ने शिक्षक के घर पर धावा बोल 50 हजार रूपये की सम्पति लूट ली और गृहस्वामी रमेश सामुएल मुमरू की हत्या कर दी। यह घटना 7 मार्च को देर रात करीब 2 बजे हुई। अपराधी 10 की संख्या में थे और पहचान छिपाने के मकसद से चेहरे पर गमछा बांध रखा था।ड्ढr ड्ढr अपने ही बम के विस्फोट में मरा अपराधीड्ढr गया (नि.सं.)। स्थानीय नई गोदाम में शनिवार की अहले सुबह राहगीरों को लूटने के दौरान अपना ही बम विस्फोट कर जाने से एक अपराधी मारा गया। घटना में दो राहगीरों को चोटें आयीं। अन्य चार अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मो.मंजूर व पप्पू आलम लखनऊ से अरवल जा रहे थे।ड्ढr ड्ढr पिकनिक बनाने गये दो छात्र डूबेड्ढr केन्दुआपुटकी (निप्र)। शनिवार शाम दामोदर नदी में नहाने के क्रम में भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय (आइएसएमयू) के दो छात्रों की मौत हो गयी। यह घटना मुनिडीह के टेटेंगाबाद के पास दामोदर नदी मंे घटी। मृतक छात्र की पहचान कुमार सत्यम (20) और अमित प्रकाश (20) के रूप में की गयी है। दोनों क्रमश: माइनिंग एवं मिनरल विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें