फोटो गैलरी

Hindi News मौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत

मौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत

राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की शाम मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली। आकाश में बादल छा गये। तेज गति से हवा चलने लगी। इसके बाद कहीं तेज, तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। इसकी वजह से वातावरण में ठंडक...

 मौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की शाम मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली। आकाश में बादल छा गये। तेज गति से हवा चलने लगी। इसके बाद कहीं तेज, तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। इसकी वजह से वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरावट गया। बीएयू के वैज्ञानिक डॉ रमेश कुमार ने इसे बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल का परिणाम बताया। रविवार को भी आकाश में हल्के बादल छाये रहने की उम्मीद है। नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मध्य अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में 16 मार्च को एक डिग्री की कमी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शाम में शहर में 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को 2 डिग्री था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें