फोटो गैलरी

Hindi News तालमेल का दबाव बना रही कांग्रेस

तालमेल का दबाव बना रही कांग्रेस

बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी संस्थापक स्व. कांशीराम के 74वें जन्मदिवस पर शनिवार को यहाँ देश भर से जुटे कार्यकर्ताओं से केन्द्र पर कब्जा करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव अभियान...

 तालमेल का दबाव बना रही कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी संस्थापक स्व. कांशीराम के 74वें जन्मदिवस पर शनिवार को यहाँ देश भर से जुटे कार्यकर्ताओं से केन्द्र पर कब्जा करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव अभियान का विधिवत आगाज करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बसपा से चुनावी तालमेल करने लिए दबाव बना रही है। इसके लिए वह वैसे ही हथकंडे अपना रही है जैसा कुछ साल पहले भाजपा उनके खिलाफ अपना चुकी है लेकिन वह अपने जीवन की अंतिम साँस तक बिकने वाली नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव पर सारा ध्यान केन्द्रित करने को कहा।ड्ढr बसपा के नए प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ‘समीक्षा दिवस’ पर पार्टी प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव अक्टूबर के बाद होने की उम्मीद है लेकिन वह स्व. कांशीराम के जन्मदिवस पर चुनाव अभियान शुरू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बसपा को केन्द्र व दूसरे राज्यों की सत्ता में न आने देने के लिए कांग्रेस व भाजपा साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें