फोटो गैलरी

Hindi News ल्हासा दंगों के सिलसिले में 24 संदिग्ध गिरफ्तार

ल्हासा दंगों के सिलसिले में 24 संदिग्ध गिरफ्तार

तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हुए दंगों के सिलसिले में 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तिब्बत डेली के अनुसार तिब्बत के अधिकारियों ने गुरुवार को 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किए जाने की घोषणा...

 ल्हासा दंगों के सिलसिले में 24 संदिग्ध गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हुए दंगों के सिलसिले में 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तिब्बत डेली के अनुसार तिब्बत के अधिकारियों ने गुरुवार को 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किए जाने की घोषणा की है। इन लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, मारपीट, लूट, आगजनी और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ल्हासा के डिप्टी चीफ प्रोसिक्यूटर शई यानजुन ने कहा कि अपराधों के तथ्य स्पष्ट हैं और सबूत भी ठोस है। चीन का कहना है कि अगस्त में होने वाले आेलंपिक खेलों को बाधित करने के लिए दलाई लामा ने दंगे भड़काए हैं, जबकि तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने दंगों के पीछे अपना हाथ होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह चीन से आजादी नहीं बल्कि व्यापक स्वायत्तता चाहते हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार ल्हासा में चीन विरोधी दंगों में 325 लोग घायल हो गए। चीन का कहना है कि हिंसा में 13 निदर्ोष लोग मारे गए और कम से कम तीन दंगाई भी मारे गए। शिन्हुआ के अनुसार बुधवार तक 170 प्रदर्शनकारी अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। प्रशासन ने दंगों में शामिल रहे लोगों को सोमवार मध्यरात्रि तक आत्मसमर्पण करने की मोहलत दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें