फोटो गैलरी

Hindi News रलनथुंग नगालैंड विधानसभा के उपाध्यक्ष

रलनथुंग नगालैंड विधानसभा के उपाध्यक्ष

नगालैंड पीपुल्स फ्र ंट (एनपीएफ.) के रलनथुंग यान्थन गुरुवार को 11वीं नगालैंड विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। विधानसभा अध्यक्ष कियानिली पेसेई ने सदन को सूचित किया कि दो नामांकन पत्र प्राप्त...

 रलनथुंग नगालैंड विधानसभा के उपाध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगालैंड पीपुल्स फ्र ंट (एनपीएफ.) के रलनथुंग यान्थन गुरुवार को 11वीं नगालैंड विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। विधानसभा अध्यक्ष कियानिली पेसेई ने सदन को सूचित किया कि दो नामांकन पत्र प्राप्त किए गए थे दोनों ही रलनथुंग के पक्ष में थे। रलनथुंग वोखा जिले के सानिस विधानसभा क्षेत्र से चुने गए है। सदन के नेता नीफियू रियो और कांग्रेस विधायक दल के नेता आई इमकोंग ने रलनथुंग को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। इससे पहले अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री विजोल के निधन की सूचना दी। सदन ने विजोल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सदन ने रायपाल के अभिभाषण पर विखो यहोश के धन्यवाद प्रस्ताव को भी पारित किया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शनिवार की सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें