फोटो गैलरी

Hindi News मेरी क्रूरता ने पहली पत्नी को मारा : नायपाल

मेरी क्रूरता ने पहली पत्नी को मारा : नायपाल

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वीएस नायपाल का मानना है कि उनकी मानसिक क्रूरता के कारण उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई। एक ब्रिटिश अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ ने नायपाल की नई जीवनी को उद्धृत करते हुए बताया...

 मेरी क्रूरता ने पहली पत्नी को मारा : नायपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वीएस नायपाल का मानना है कि उनकी मानसिक क्रूरता के कारण उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई। एक ब्रिटिश अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ ने नायपाल की नई जीवनी को उद्धृत करते हुए बताया है कि उनकी पहली पत्नी पैट्रीसिया के देहांत का कारण प्राकृतिक नहीं था। नायपाल की मानसिक क्रूरता के कारण पैट्रीसिया का देहांत हो गया। नायपाल की जीवनी के मुताबिक पैट्रीसिया जानती थी कि उसके पति वेश्याओं के पास जाते थे। इस से उसे काफी मानसिक यंत्रणा पहुंची। ‘द वर्ल्ड इज व्हाट इट इज’ पुस्तक में नायपाल ने माना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को सताया। एक तरह से वह कह सकते हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी। पैट्रीसिया का देहांत वर्ष 1में हुआ था। गौरतलब है कि पैट्रीसिया और नायपाल ऑक्सफोर्ड में मिले थे। इनका विवाह 1में हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें