फोटो गैलरी

Hindi News अफगानिस्तान में नाटो सेना के अभियान में करीब 50 तालिबानी मरे

अफगानिस्तान में नाटो सेना के अभियान में करीब 50 तालिबानी मरे

अफगानिस्तान में अफगान सुरक्षा बलों और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) गठबंधन सेना के एक संयुक्त अभियान में करीब 50 तालिबान विद्रोही मारे गए। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उरूजगान...

 अफगानिस्तान में नाटो सेना के अभियान में करीब 50 तालिबानी मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान में अफगान सुरक्षा बलों और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) गठबंधन सेना के एक संयुक्त अभियान में करीब 50 तालिबान विद्रोही मारे गए। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उरूजगान प्रांत के देह रावूद कस्बे के पास अफगान और नाटो सेना के इस अभियान में की गई हवाई और जमीनी कार्रवाई में ये विद्रोही मारे गए। मंत्रालय ने मरने वाले विद्रोहियों की सही संख्या तो नहीं बताई लेकिन अफगान सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में करीब पचास तालिबान विद्रोही मारे गए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विद्रोहियों में उनका कमांडर मुल्ला हाशिम का शव भी है। अमरीकी सेना ने शनिवार को देर से जारी किए गए बयान में कहा कि अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार के जरमी जिले में बारूदी सुरंग फटने से अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ गश्त कर रही गठबंधन सेना के दो जवानों की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें