फोटो गैलरी

Hindi News दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी

दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी

जनता दल यू (जदयू) अपने पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजवादी नेता जार्ज फर्नान्डीस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिहं तथा अन्य बागी नेताआें के खिलाफ कार्रवाई अवश्य...

 दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जनता दल यू (जदयू) अपने पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजवादी नेता जार्ज फर्नान्डीस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिहं तथा अन्य बागी नेताआें के खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी। पार्टी के महासचिव एवं बिहार के प्रभारी केसी त्यागी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि फर्नान्डीस पार्टी के संस्थापक नेता रहे हैं इसलिए उनके मुजफफरपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी को कार्रवाई नहीं करेगी। फर्नान्डीस हमारे प्रतिष्ठित नेता हैं इसलिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हम उन्हें पार्टी से नहीं निकालेंगे। त्यागी ने कहा कि लेकिन जो अन्य बागी नेता निर्दलीय चुनाव लडेंगे या चुनाव प्रचार करेंगे उनके खिलाफ पार्टी अवश्य कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि फर्नान्डीस और दिग्विजय सिंह पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने पर क्रमश: मुजफ्फरपुर तथा बांका लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने रायसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को वह पार्टी अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं रह गया है और बिना किसी से सलाह मशविरा किए पार्टी में एक आदमी टिकट बांट रहा है। यहां तक कि पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को भी विश्वास में नहीं लिया जाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें