फोटो गैलरी

Hindi News इंदौर से तीन सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंदौर से तीन सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इंडिया (सिमी) के लिए धन जुटाने और सदस्य बनाने का काम करने वाले तीन लोगों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों के पास से...

 इंदौर से तीन सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इंडिया (सिमी) के लिए धन जुटाने और सदस्य बनाने का काम करने वाले तीन लोगों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों के पास से आपत्तिजनक साहित्य के अलावा कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो प्रदेश में सिमी की बढ़ती गतिविधियों का खुलासा करने वाले हैं। इंदौर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान यादव ने बताया कि पुलिस ने अमान, इरफान छीपा और जाकिर लाला को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार अमान के सिमी से लंबे अरसे से ताल्लुकात हैं। वह ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा ले चुका है। इंदौर के सदर बाजार इलाके के जूना रिसाला में चूड़ी का कारोबार करने वाले इरफान छीपा के सिमी के प्रदेश प्रमुख कमरूद्दीन नागौरी और परवेज आलम से सीधे संपर्क हैं। यह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता है और नए-नए सदस्यों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह जाकिर लाला को पुलिस ने पकड़ा है। यह वह शख्स है जो नौजवानों को भड़काने का काम करके सिमी के लिए धन जुटाता है। जाकिर लंबे अरसे से सिमी के लिए काम कर रहा है और इसके सिमी के प्रमुख सदस्यों से सीधे तार जुड़े हुए हैं। पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में सिमी की गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब तक कुल 24 सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में सिमी कार्यकर्ताआें की तलाशी का सिलसिला भी जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें