नहीं आया विमान, यात्री परेशान
तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर जेटलाइट का विमान नहीं आ सका जिससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यह विमान (एस 2-321 322) दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरा लेकिन थोड़ी देर बाद ही वापस...
तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर जेटलाइट का विमान नहीं आ सका जिससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यह विमान (एस 2-321 322) दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरा लेकिन थोड़ी देर बाद ही वापस लौट गया। वहीं पटना से उड़ान भरने वाले जेटलाइट तथा एयरडेक्कन के विमानों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा तथा गर्मी को देखते हुए विमान कंपनियों के अधिकारियों ने ऐसा निर्णय लिया है। यह बदलाव गर्मी के मौसम तक रहेगा। उधर एयरइंडिया के विमान आईसी 40े लगभग दर्जनभर यात्री दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सके।ड्ढr ड्ढr हालांकि एयरइंडिया के पटना स्थित स्टेशन प्रबंधक सी. सेनगोडान ने कहा कि जिनका भी टिकट आरक्षित था वे यात्री दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेटलाइट का विमान अब सुबह 0 बजे पटना आएगा तथा दस बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। पहले यह विमान शाम 6.30 बजे दिल्ली-वाराणसी होते हुए पटना पहुंचता था तथा सात बजे दिल्ली के लिए वापस होता था। अब विमान दिल्ली से पटना आएगा और उसके बाद सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। इसी प्रकार एयर डेक्कन की कोलकाता उड़ान (डीएन-580) का आगमन सुबह 8.20 बजे तथाप्रस्थान 8.35 बजे होगा। पहले यह शाम 6.40 बजे आकर 7 बजे उड़ान भरता था। डेक्कन की दिल्ली सेवा (डीएन-726 727) का पटना एयरपोर्ट पर आगमन शाम 7 बजे की बजाय अब 7.30 बजे व प्रस्थान 8 बजे होगा।