फोटो गैलरी

Hindi News संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें

वर्चस्व की लड़ाई में दो की गोली मारकर हत्याड्ढr किरीबुरू (सं.)। बड़बिल साइडिंग के पास रविवार की रात नौ बजे वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस से मिली जानकारी रविवार...

 संक्षिप्त खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्चस्व की लड़ाई में दो की गोली मारकर हत्याड्ढr किरीबुरू (सं.)। बड़बिल साइडिंग के पास रविवार की रात नौ बजे वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस से मिली जानकारी रविवार को रात साढ़े आठ बजे स्थानीय लोडिंग कान्ट्रैक्टर प्रधान देवगम अपने आवास के पास खड़े थे तभी कुछ लोग आये और प्रधान लगातार गोलियां दागनी शुरू कर दीं। प्रधान को तीन गोलियां लगीं। आनन-फानन में उन्हें जोड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना से आक्रोशित प्रधान देवगम के लोगों ने समीर दीघे नामक एक अन्य ठेकेदार जो बड़बिल साइडिंग के पास स्थित कॉलोनी में ही रहता था, उसे गोलियों से भून डाला। दीघे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे अर्से से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही थी। संभवत:दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे की हत्या कर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का सही पहलू सामने आ पाएगा। बयान के लिए हाजिर हों गिरिजेश कुमार धनबाद (सं)। अपर पुलिस महानिदेशक आरसी कैथल के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर हों अवर निरीक्षक गिरिजेश कुमार। इस आशय का नोटिस एक बार फिर निलंबित दारोगा के आवास पर रविवार को चिपकाया गया। शनिवार को दारोगा की पत्नी रंजना प्रसाद द्वारा नोटिस लेने से इनकार के बाद उसे आवास के दरवाजे पर चिपका दिया गया था। हालांकि बाद में नोटिस को फाड़ डाला गया।ड्ढr छाताबाद में अधेड़ को गोलियांे से भूनाड्ढr कतरास (कतरास कार्यालय)। कतरास के छाताबाद पुल के पास स्थित ट्रेकर स्टैंड में रविवार शाम छाताबाद निवासी 40 वर्षीय मो फिरोज को गोलियांे से भून कर मार डाला गया। उसे लगभग आधा दर्जन गोली लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।ड्ढr पार्टी को हाइजैक नहीं किया : पीएन सिंहड्ढr प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा है कि उन्होंने पार्टी को हाइजैक नहीं किया है। वे पार्टी के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष की तरह पार्टी चलाने का काम कर रहे हैं। सिंह ने उक्त बातें एग्रिको मैदान में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनका कोई खेमा नहीं है। भाजपा ही उनका खेमा है और वे खेमेबाजी में विश्वास नहीं करते हैं। 11 विधायकों द्वारा उनके खिलाफ दिल्ली जाकर आलाकमान से शिकायत किये जाने के संबंध में सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी शिकायत की जानकारी नहीं है। पार्टी की मजबूती के लिए विचार- विमर्श हेतु विधायक केन्द्रीय नेतृत्व से मिले हैं। विधायक चाहते हैं कि आने वाले चुनाव में पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताआें की भावनाआें के अनुकुल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिसका निर्वाह वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें हवाबाजी करनी रहती तो वे दिल्ली में रहते, लेकिन वे पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा की कई क मेटी दौरे पर गयी है।सरयू राय और रघुवर दास भी दौरे पर गये हैं इसलिए वे लोग स्थापना दिवस समारोह में नहीं आये। उन्होंने विरोध के मुद्दे पर कहा कि उन्हें पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं विरोध देखने को नहीं मिला। कुछ मंडलों ने अलग कार्यक्रम किये हैं। पार्टी द्वारा मंडलों को भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर ने सफल कार्यक्रम का आयोजन किया और कार्यकर्ताआें का उत्साह काबिलेतारीफ रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें