फोटो गैलरी

Hindi News 350 करोड़ का कोशी महासेतु अगले 3 वषर्ो में पूरा

350 करोड़ का कोशी महासेतु अगले 3 वषर्ो में पूरा

बिहार के सहरसा जिले में कोशी नदी पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कोशी रेल महासेतु का निर्माण कार्य तीन वषरे में पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)...

 350 करोड़ का कोशी महासेतु अगले 3 वषर्ो में पूरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सहरसा जिले में कोशी नदी पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कोशी रेल महासेतु का निर्माण कार्य तीन वषरे में पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एसके जैन ने शुक्रवार को संवाददाताआें से बातचीत में कहा कि कोशी रेल महासेतु के 32 पायों पर निर्माण कार्य चल रहा है और आठ पायों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताय कि सहरसा - फारबिसगंज के बीच छोटी रेल लाईन की जगह बड़ी रेल लाईन का निर्माण का अगले वर्ष शुरू किया जाएगा और इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जैन ने बताया कि सहरसा से बनमंखी जंक्शन तक छोटी रेल लाईन की जगह बड़ी रेल लाईन का निर्माण कार्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले माह से सहरसा से बनमंखी तक छोटी रेल लाईन को बंद कर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अररिया से सुपौल-बिहारीगंज से कुरसैला तक की रेल लाईन के निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बनमंखी से बिहारीगंज तक अमान परिवर्तन का कार्य वर्ष 200तक पूरा कर लिया जाएगा। सहरसा में ट्रेन के रख रखाव के लिए वाशिंग पिट का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पूर्व जैन सहरसा-बनमनखी के बीच चल रहे अमान परिवर्तन के कार्य का निरीक्षण भी किया।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें