फोटो गैलरी

Hindi News 1993 विस्फोट मामले के दोषी थापा की कैंसर से मृत्यु

1993 विस्फोट मामले के दोषी थापा की कैंसर से मृत्यु

मुंबई में 1में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा पाए सीमा शुल्क अधिकारी सोमनाथ थापा की यहां एक अस्पताल में फेफड़े के कैंसर से शुक्रवार को मृत्यु हो गई। थापा को पिछले वर्ष टाडा अदालत...

 1993 विस्फोट मामले के दोषी थापा की कैंसर से मृत्यु
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में 1में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा पाए सीमा शुल्क अधिकारी सोमनाथ थापा की यहां एक अस्पताल में फेफड़े के कैंसर से शुक्रवार को मृत्यु हो गई। थापा को पिछले वर्ष टाडा अदालत ने सजा सुनाई थी और उसे पुणे की जेल मे रखा गया था। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उसे स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया था। टाडा अदालत ने थापा को विस्फोट के षडयंत्र में शामिल होने और रायगढ़ में खतरनाक विस्फोटक सामग्रियों को उतरवाने में मदद करने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उस समय थापा रायगढ़ में तैनात था। 12 मार्च 1में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट में 257 लोग मारे गए थे और 574 लोग घायल हो गए थे। टाडा अदालत ने थापा सहित 100 लोगों को इस मामले में दोषी ठहराया था। मामले में दोषी ठहराया गया थापा तीसरा व्यक्ित है जिसकी मृत्यु हुई है। थापा के पूर्व सात वर्ष के लिए सजा पाए एजाज पठान और उम्रकैद की सजा पाए मोहम्मद इकबाल की जेल में मृत्यु हो चुकी है। दाउद फणसे और मोहम्मद कासिम लाजपुरिया गंभीर रूप से बीमार हैं और जेल के अस्पताल में भर्ती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें