फोटो गैलरी

Hindi News गूंगी बच्ची से 60 साल के बूढ़े ने किया दुष्कर्म

गूंगी बच्ची से 60 साल के बूढ़े ने किया दुष्कर्म

बहला फुसला कर एक बहशी वृद्ध ने गूंगी अबोध बालिका को अपने हवस का शिकार बनाया। यह घटना उस समय घटी जब बालिका घर पर अकेली थी। बालिका को लहूलुहान देख गांव वाले व उसकी मां उसे लेकर शुक्रवार की देर रात इलाज...

 गूंगी बच्ची से 60 साल के बूढ़े ने किया दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बहला फुसला कर एक बहशी वृद्ध ने गूंगी अबोध बालिका को अपने हवस का शिकार बनाया। यह घटना उस समय घटी जब बालिका घर पर अकेली थी। बालिका को लहूलुहान देख गांव वाले व उसकी मां उसे लेकर शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज किया जा रहा है।ड्ढr ड्ढr इस बाबत शाहपुर पुलिस को भी सूचना दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाने के गोखुलपुर निवासी महेश राय के शराब पीने से तंग आकर अपने मैके शाहपुर थाना के उसरी शिकारपुर में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली सुनीता देवी की 8 वर्षीया गूंगी पुत्री श्वेता कुमारी (काल्पनिक नाम) को पड़ोस के ही चंद्रशेखर पासवान (60) ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की मां सुनीता देवी ने बताया कि मजदूरी करने शुक्रवार को खेत में गयी थी। घर पर श्वेता अकेली थी। शाम में जब घर लौटी तो रोती हुई श्वेता घर पहुंची व इशारा में घटना को बताया। सुनीता देवी ने बताया कि पड़ोस के चंद्रशेखर पासवान ने श्वेता को बहला फुसलाकर अपने दलान में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। खून से लथपथ श्वेता घर पहुंच कर इशार में सारी जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से श्वेता को अस्पताल लाया गया व चंद्रशेखर को लोगों ने एक कमर में बंद कर रखा है। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही बूढ़ा फरार हो गया और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें