फोटो गैलरी

Hindi News यूपी उपचुनावों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

यूपी उपचुनावों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा और तीन विधान सभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। लोकसभा की खलीलाबाद और...

 यूपी उपचुनावों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा और तीन विधान सभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। लोकसभा की खलीलाबाद और आजमगढ़ तथा विधानसभा की कर्नलगंज (गोण्डा), बिलग्राम (हरदोई) एवं मुरादनगर (गाजियाबाद) सीट पर उपचुनाव हो रहा है। राय सरकार ने मतदान केन्द्रों पर कब्जा करने वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए हैं। मतगणना 16 अप्रैल को होगी तथा परिणाम उसी दिन शाम को मिल जाएंगे। राय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार विश्नोई ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए हैं। आजमगढ़ में बसपा के सांसद रमाकांत यादव के दलबदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें