फोटो गैलरी

Hindi News आज होगा अम्बेडकर स्मारक का लोकार्पण

आज होगा अम्बेडकर स्मारक का लोकार्पण

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अम्बेडकर स्मारक) का लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री मायावती करंगी। यहाँ पर मुख्यमंत्री सहित चार और स्मृति उपवन में 11 प्रतिमाएँ लग गई हैं। सभी प्रतिमाओं का...

 आज होगा अम्बेडकर स्मारक का लोकार्पण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अम्बेडकर स्मारक) का लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री मायावती करंगी। यहाँ पर मुख्यमंत्री सहित चार और स्मृति उपवन में 11 प्रतिमाएँ लग गई हैं। सभी प्रतिमाओं का लोकार्पण भी अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर सोमवार को किया जाएगा। रविवार को दिन भर इन प्रतिमाओं को लगाने का काम चलता रहा।ड्ढr नवीनीकृत अम्बेडकर स्मारक के लोकर्पण की जानकारी एलडीए ने अधिकृत तौर पर दी है। यहाँ स्मारक के बाहर गांधी सेतु के नजदीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, रमाबाई अम्बेडकर, कांशीराम और मायावती की प्रतिमाएँ लगाने का काम रविवार को दिन भर चलता रहा। सैकड़ों मजदूर इस काम में जुटे हुए थे। उधर, स्मृति उपवन में भी सैकड़ों की संख्या में मजदूर जुटे हुए थे। यहाँ दिन में ही कांशीराम, मुख्यमंत्री मायावती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित 11 प्रतिमाएँ लगाई जा चुकी थीं। इनमें ज्योतिबा फुले, बिरसा मुण्डा, कबीरदास, संत रविदास, छत्रपति शाहूाी महाराज, नारायण गुरु और गुरु घासी राम की प्रतिमाएँ शामिल हैं। इन प्रतिमाओं के बीच में गौतम बुद्ध की बड़ी प्रतिमा लगाई जा रही थी। इस उपवन के बाहर दोनों ओर लगा कांशीराम जी स्मृति उपवन का बोर्ड हटा दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यहाँ भी मुख्यमंत्री सोमवार को प्रतिमाओं का अनावरण करंगी। रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर भी उनके जाने की सम्भावना है। दिन में मण्डलायुक्त और एलडीए उपाध्यक्ष सहित कई अफसरों ने स्मृति उपवन में तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहाँ का दौरा किया। देर रात तक इन प्रतिमाओं के पैडस्टल पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने और फिनिशिंग का काम चलता रहा।ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें