फोटो गैलरी

Hindi News पिता की हत्यारिन से मिलीं थींप्रियंका

पिता की हत्यारिन से मिलीं थींप्रियंका

प्रियंका गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या की प्रमुख आरोपी नलीनी श्रीहरन से मिली थी। एक समाचार चैनल के अनुसार खुद प्रियंका गांधी ने इसकी पुष्टि की है। प्रियंका ने कहा, हां...

 पिता की हत्यारिन से मिलीं थींप्रियंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रियंका गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या की प्रमुख आरोपी नलीनी श्रीहरन से मिली थी। एक समाचार चैनल के अनुसार खुद प्रियंका गांधी ने इसकी पुष्टि की है। प्रियंका ने कहा, हां यह सच है कि वे अपने पिता राजीव गांधी की हत्या की प्रमुख आरोपी नलीनी से मिली थी। उनकी यह भेंट बहुत निजी थी। वे अपनी ही इच्छा से 1मार्च को वहां गई थी। वे हिंसा, गुस्से और नफरत में विश्वास नहीं रखती। इस भेंट के माध्यम से उन्होंने अपनी व्यक्ितगत क्षति की भरपाई की कोशिश की है। उनकी यह यात्रा पूरी तरह गुप्त थी जो एक वकील द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दायर याचिका के बाद प्रकाश में आई। उक्त व्यक्ित ने 1मार्च को प्रियंका के वेलौर में जाकर नलीनी से मुलाकात की जानकारी चाही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका करीब एक घंटे तक नलीनी के पास रही। इसमें उन्होंने अपने पिता की हत्या से जुड़े कई सवाल नलीनी से किए। उनकी यह मुलाकात केंद्रीय गुप्तचर अधिकारियों की मदद से हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें