फोटो गैलरी

Hindi News देश में अनाज का संकट कतई नहीं

देश में अनाज का संकट कतई नहीं

भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आलोक सिन्हा ने कहा है कि देश में खाद्यान्न का कोई संकट नहीं है। श्री सिन्हा के अनुसार भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में करीब 180 दिनों कीोरूरत का चावल और...

 देश में अनाज का संकट कतई नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आलोक सिन्हा ने कहा है कि देश में खाद्यान्न का कोई संकट नहीं है। श्री सिन्हा के अनुसार भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में करीब 180 दिनों कीोरूरत का चावल और साल भर के लिए गेहूँ का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने शुरूआती आंकलन के आधार पर कहा कि इस साल गेहूँ की फसल बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि चूंकि केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए एक हाार रुपए प्रति कुन्तल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से बढ़कर निजी फर्मे गेहूँ की खरीद नहीं कर पा रही हैं इस नाते इस बार सरकारी गोदामों में गेहूँ का भण्डार काफी अच्छा होने के आसार हैं।ड्ढr श्री सिन्हा केन्द्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को यहाँ प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ राज्य में गेहूँ की सरकारी खरीद की समीक्षा करने आए हुए थे। उनके साथ भारत सरकार के संयुक्त सचिव खाद्य सिराज हुसैन और प्रमुख सचिव खाद्य जगन मैथ्यूज थे।ड्ढr इन अधिकारियों के साथ गोमती नगर स्थित भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि गेहूँ का उत्पादन और भण्डारण पिछले साल की अपेक्षा बेहतर होने की वजह से इस बार खुदरा बाजार में गेहूँ और आटे की कीमतें ज्यादा ऊपर नहीं जा पाएँगी।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें