फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा की महिला नेता के पति की हत्या

भाजपा की महिला नेता के पति की हत्या

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति सरयू प्रसाद सिंह की सोमवार की शाम रेहला से अपने गांव पूर्णाडीह लौटने के क्रम में गोली मार कर हत्या कर दी गई। 62 वर्षीय सिंह अपने...

भाजपा की महिला नेता के पति की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Feb 2015 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति सरयू प्रसाद सिंह की सोमवार की शाम रेहला से अपने गांव पूर्णाडीह लौटने के क्रम में गोली मार कर हत्या कर दी गई। 62 वर्षीय सिंह अपने निर्माणाधीन मकान के मजदूरों को भुगतान करने के बाद लौट रहे थे। मोटरसाइकिल से घर लौटने के क्रम में पीछा कर रहे अपराधियों ने पूर्णाडीह कोटहा पुल के पास उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनको सीने में गोली लगी है।

आसपास मौजूद चरवाहों के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा करते हुए उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर गोली मारी। उसके बाद उनके बैग और बॉडी की अपराधियों ने तलाशी ली। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कधवन के पास एनएच-75 को जाम कर दिया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की आरंभिक जांच में मामला लूटपाट का लगता है। इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें