Hindi NewsIndia Newsमंत्रालय जासूसी मामले में सात से सघन पूछताछ
मंत्रालय जासूसी मामले में सात से सघन पूछताछ

मंत्रालय जासूसी मामले में सात से सघन पूछताछ

संक्षेप:

पेट्रोलियम मंत्रालय व प्राकृतिक गैस (एमओपीएनजी) के गोपनीय सरकारी दस्तावेज लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ऐसे एक अन्य मॉडय़ूल का भी खुलासा किया है। इस नए मॉडय़ूल सहित सात लोगों से पुलिस सघन...

Feb 20, 2015 09:29 pm ISTAdmin
share Share
Follow Us on

पेट्रोलियम मंत्रालय व प्राकृतिक गैस (एमओपीएनजी) के गोपनीय सरकारी दस्तावेज लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ऐसे एक अन्य मॉडय़ूल का भी खुलासा किया है। इस नए मॉडय़ूल सहित सात लोगों से पुलिस सघन पूछताछ में भी जुटी है। खासबात यह है कि इसमें से दो संदिग्ध मंत्रालय से जुड़े ही बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ की जद आए संदिग्धों में से देर रात तक दो के गिरफ्तार होने की संभावना है।

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच से जुड़े एक आला अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि दो दिन पूर्व गिरफ्तार हुए दो आरोपी लालता प्रसाद और राकेश कुमार तो मंत्रालय में अस्थाई कर्मी के रूप में काम करने के दौरान पिछले करीब दस सालों से चोरी-छिपे इस गोरखधंधे को चला रहे थे। नौकरी छोड़ने के बाद पिछले दो साल इन्होंने इस जालसाजी को ही अपना फुलटाइम काम बना लिया है।

अधिकारी के मुताबिक अबतक गिरफ्तार हुए सात आरोपियों के अलावा जिन नए सात संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है कि उनकी भूमिका व नेटवर्क से जुड़े सबूत भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। क्राइम ब्रांच इन सबूतों से जुड़े दस्तावेजों की फिलहाल बारीकी से जांच की जा रही है। इनके पास से पुलिस को मंत्रालय द्वारा पारित किए जाने वाले आदेश की कॉपी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशस्तर पर लिए जाने वाले निर्णय और गंभीर मामलों की फाइलों से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। 

मामले की जांच से जुड़े एक आला अधिकारी के मुताबिक अबतक की तफ्तीश में कई अन्य संदिग्धों के सरकारी दस्तावेज लीक मामले से जुड़े होने की जानकारी मिली है। हालांकि इसमें से कुछ अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में उनके ठिकानों की छापेमारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस तकनीकी जांच की मदद ले रही है।

इस अधिकारी का यह भी कहना है कि गिरफ्तार दो आरोपी तो मंत्रालय में काम करने के दौरान पिछले करीब दस सालों से चोरी-छिपे इस गोरखधंधे को चला रहे थे। हालांकि नौकरी छोड़ने के बाद पिछले दो साल ये पूरी तरह इस धंधे को अपना चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।