फोटो गैलरी

Hindi News पीएम का विरोध कर रहे भाजपाई गिरफ्तार-रिहा

पीएम का विरोध कर रहे भाजपाई गिरफ्तार-रिहा

पुलिस ने पीएम मनमोहन सिंह का विरोध कर रहे भाजपा के 204 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस प्रतिरोध के कारण भाजपा कार्यकर्ता रांची एयरपोर्ट से दो किलोमीटर पहले ही...

 पीएम का विरोध कर रहे भाजपाई गिरफ्तार-रिहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने पीएम मनमोहन सिंह का विरोध कर रहे भाजपा के 204 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस प्रतिरोध के कारण भाजपा कार्यकर्ता रांची एयरपोर्ट से दो किलोमीटर पहले ही हिनू चौक पर मुंह पर काली पट्टी बांध कर नारबाजी कर रहे थे। रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष गामा सिंह के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में सूर्यमणि सिंह, अनंत ओझा, प्रेम मित्तल, पवन बजाज, उमाशंकर केडिया, रविनाथ किशोर, कमाल खां, सत्यनारायण सिंह, भीम प्रभाकर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस से बच कर कार्यकर्ताओं ने कुछ काले गुब्बार भी उड़ाये।इस अवसर पर गामा सिंह ने कहा कि कठपुतली पीएम से देश का भला नहीं होगा। महंगाई पर अंकुश लगाने में लाचारी व्यक्त करनेवाले पीएम को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अनंत ओझा ने कहा कि यूपीए को जनता की रोटी की चिंता नहीं है। प्रदर्शन के मद्देनजर हिनू चौक पर सुबह नौ बजे से ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। पीएम के आने से लगभग एक घंटा पूर्व ही हटिया डीएसपी के निर्देश पर सभी नेताओं को गिरफ्तार कर मोरहाबादी लाया गया, जहां दोपहर 12 बजे उन्हें छोड़ दिया गया। इनमें चंद्रप्रकाश, सोना खान, मनोज मिश्र, सुनील साहू, सत्येंद्र मल्लिक, उषा पांडेय, पूनम देवी, अमरावती वर्मा, सुनील यादव, ननकू तिर्की, अशोक यादव, कौशल किशोर महली, अनिल गुप्ता, सुशील दुबे और अन्य शामिल हुए। बिरसा चौक पर भी प्रदर्शन नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सेठ के नेतृत्व में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर भी पीएम का विरोध किया। कार्यकर्ता काली पट्टी बांधे, नारबाजी करते हुए हिनू चौक पहुंचे। इसमें संजय जायसवाल, त्रिपुरारी शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें