फोटो गैलरी

Hindi News मच्छर भगाओ अभियान शुरू

मच्छर भगाओ अभियान शुरू

ाइलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए मंगलवार से लार्वा निरोधक कार्यक्रम आरम्भ किया गया। राजधानी में चलाए जा रहे यह कार्यक्रम एक पखवारा तक चलेगा। स्वास्थ्य सेवा के सहायक निदेशक डा.राघवेन्द्र...

 मच्छर भगाओ अभियान शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ाइलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए मंगलवार से लार्वा निरोधक कार्यक्रम आरम्भ किया गया। राजधानी में चलाए जा रहे यह कार्यक्रम एक पखवारा तक चलेगा। स्वास्थ्य सेवा के सहायक निदेशक डा.राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के कारण फाइलेरिया के मच्छर लार्वा देते हैं जिनकी संख्या में तेजी से विकास होता है। इस अवस्था में लार्वा को नियंत्रित कर से देने से भविष्य में मच्छरों के प्रकोप से बचाव किया जा सकता है।ड्ढr ड्ढr उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 23 टीम लगायी गयी है। इसमें एक पर्यवेक्षक, 15 फाइलेरिया निरीक्षक, 16 श्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता और 52 क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पूर्वी पटना में मंगलतलाब, मध्य पटना में समहरणालय और न्यू कैपिटल क्षेत्र में आर ब्लॉक में संचालन केन्द्र स्थापित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें