फोटो गैलरी

Hindi News अद्वितीय योद्धा थे कुंवर सिंह

अद्वितीय योद्धा थे कुंवर सिंह

बाबू कुंवर सिंह विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को आर.ब्लॉक स्थित प्रतिमास्थल पर राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

 अद्वितीय योद्धा थे कुंवर सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बाबू कुंवर सिंह विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को आर.ब्लॉक स्थित प्रतिमास्थल पर राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं ऊर्जा मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, विधि एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र, विधान पार्षद असलम आजाद, संजय गांधी, संजय झा, विधायक रणु कुमारी, नीरज कुमार सिंह, जय कुमार सिंह और पूर्व विधायक भरत सिंह ने भी बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल आर.एस.गवई की ओर से उनके एडीसी ने माल्यार्पण किया। आरती-पूजन के बाद सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-संगीत के कार्यक्रम भी पेश किये।ड्ढr ड्ढr इस अवसर पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गई। पार्टी के प्रदेश संयोजक पशुपति कुमार पारस ने वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी के अद्वितीय योद्धा थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डा. सत्यानंद शर्मा, प्रदेश महासचिव विष्णु पासवान, दीनानाथ क्रांति, राजेन्द्र विश्वकर्मा, जीवन कुमार सिंह एवं अशोक सिंह यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी वीर योद्धा की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। जयंती समारोह में पूर्व मंत्री तुलसी सिंह, खुर्शीद आलम, अशोक कुमार गुप्ता, कन्हैया सिंह तुफानी, केश्वर पासवान एवं युगेश दास सहित कई लोगों ने उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।ड्ढr ड्ढr बिहार प्रदेश समता पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुंजय कुमार पाण्डेय ने की। बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस एवं बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस द्वारा भी जयंती मनायी गई। राजपूत महासभा द्वारा डा. कृष्ण मोहन मेमोरियल हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नागेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिनारायण सिंह, राम नरश सिंह, वीर कुंवर रामवचन सिंह, रणजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह परमार, मुन्ना कुमार सिंह, दीपु कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।ड्ढr जन कल्याण क्षत्रिय युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. बी.के. सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित की। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, नाना राजेन्द्र, मुकेश सिंह, अनुज सिंह, के.पी. सिंह, अमरन्द्र सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हिन्दू सेवा दल, बुद्ध कल्याण परिषद, ग्राफोयोग पीठ एवं भारत सिंह समाज द्वारा जयंती समारोह आयोजित की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें