फोटो गैलरी

Hindi News छह कॉलेजों में बनेंगे कंप्यूटर सेंटर

छह कॉलेजों में बनेंगे कंप्यूटर सेंटर

रांची यूनिवर्सिटी के छह कॉलेजों में कंप्यूटर सेंटर की स्थापना होगी। इनमें 50 से 100 कंप्यूटर लगाये जायेंगे। एक भवन के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सीसीडीसी डॉ अजीत सहाय के अनुसार...

 छह कॉलेजों में बनेंगे कंप्यूटर सेंटर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी के छह कॉलेजों में कंप्यूटर सेंटर की स्थापना होगी। इनमें 50 से 100 कंप्यूटर लगाये जायेंगे। एक भवन के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सीसीडीसी डॉ अजीत सहाय के अनुसार रांची महिला कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, जमशेदपुर महिला कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा एवं केओ कॉलेज गुमला में सेंटर बनेंगे। बजट ऑफिसर हटाये गये रांची यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो एए खान के निर्देश पर बजट ऑफिसर बीके गुप्ता को हटा दिया गया है। उन्हें वापस केसीबी कॉलेडा बेड़ो भेजा गया है। पीआरओ एसएस अख्तर के अनुसार 2008-0ा बजट पूरा कर एचआरडी को भेज दिये जाने के कारण उन्हें वापस भेजा गया है। रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा कोऑपरटिव कॉलेज जमशेदपुर के बॉटनी के शिक्षक डॉ वीके सिंह ने यूजीसी का मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। शोध के दौरान डॉ सिंह ने यूरनियम खदान क्षेत्र में रह कर कार्य किया। संघ की बैठक आज झारखंड छात्र संघ की बैठक 26 अप्रैल को शाम चार बजे रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी। इसमें व्याख्याता एवं सिविल सेवा नियुक्ित में हुई धांधली पर चर्चा होगी। इधर रांची कॉलेज छात्र संघ ने माध्यमिक शिक्षक नियुक्ित प्रक्रिया में चालू सत्र (2007-08) के छात्रों को शामिल करने की मांग की है। अध्यक्ष रीतेश महतो ने इस बाबत बैठक की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें