फोटो गैलरी

Hindi News झामुमो संगठन में फेरबदल की तैयारी

झामुमो संगठन में फेरबदल की तैयारी

झारखंड मुक्ति मोरचा के संगठन में फेरबदल की तैयारी चल रही है। जिला से लेकर केंद्रीय कमेटी तक की सभी इकाइयां नये सिर से गठित होंगी। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरन के हवाले से केंद्रीय कार्यालय सचिव शैलेंद्र...

 झामुमो संगठन में फेरबदल की तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोरचा के संगठन में फेरबदल की तैयारी चल रही है। जिला से लेकर केंद्रीय कमेटी तक की सभी इकाइयां नये सिर से गठित होंगी। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरन के हवाले से केंद्रीय कार्यालय सचिव शैलेंद्र भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए फेरबदल आवश्यक हो गया है। संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के बाद प्रमंडलीय, जिला और संसदीय क्षेत्र स्तर पर बैठक बुलायी जायेगी। इसमें कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया जायेगा। जिला और राज्यस्तरीय जन समस्याओं की सूची बनायी जायेगी। इसके बाद समस्याओं के निदान के लिए राज्य सरकार पर दबाव डाला जायेगा। जन समस्याओं को लेकर पार्टी सड़क पर भी उतरगी। विकास योजनाओं में तेजी लाने का राज्य सरकार से आग्रह किया जायेगा। पार्टी ने राज्य सरकार से भीषण गरमी में पेयजल संकट पर ध्यान देने का आग्रह किया है। पानी की किल्लत से निबटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव भी दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें