फोटो गैलरी

Hindi News मोरक्को के कारखाने में आग, 55 की मौत

मोरक्को के कारखाने में आग, 55 की मौत

मोरक्को के एक गद्दा बनाने वाले कारखाने में आग लगने से कम से कम 55 लोग मारे गए और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार...

 मोरक्को के कारखाने में आग, 55 की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मोरक्को के एक गद्दा बनाने वाले कारखाने में आग लगने से कम से कम 55 लोग मारे गए और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार मंजिले इमारत के भूतल पर आग लगी और वहां रसायन रखे होने के कारण आग तेजी से फै ल गई। समाचार एजेंसी डीपीए से मिली जानकारी के अनुसार कारखाने में जब आग लगी, उस समय लगभग 100 लोग वहां मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि इस आग के पीछे आतंकवादियों के हाथ होने की आशंका को खारिज कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल कासाब्लांका में इस्लामी विद्रोहियों द्वारा कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। लगभग 100 अग्निशमन कर्मियों ने तीन घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन दल का कहना है कि कारखाने में सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए थे। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें