फोटो गैलरी

Hindi Newsहरिद्वार में अनुष्का ने विराट के लिए पूजा अर्चना की

हरिद्वार में अनुष्का ने विराट के लिए पूजा अर्चना की

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार देररात पथरी क्षेत्र के अंबूवाला गांव में पहुंचीं। यहां अपने गुरु अनंत बाबा के आश्रम में अपनी आने वाली फिल्म पीके की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना...

हरिद्वार में अनुष्का ने विराट के लिए पूजा अर्चना की
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Dec 2014 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार देररात पथरी क्षेत्र के अंबूवाला गांव में पहुंचीं। यहां अपने गुरु अनंत बाबा के आश्रम में अपनी आने वाली फिल्म पीके की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना की। वहीं आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन करने के साथ 2015 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत की कामना भी की। विशेषकर क्रिकेट स्टार विराट कोहली के अच्छे प्रदर्शन के लिए गुरु से आशीर्वाद लिया।

बीते कुछ समय से अनुष्का शर्मा क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ संबंधों को लेकर विशेष चर्चाओं में हैं। बीते दिनों अनुष्का अपने और विराट के रिश्तों की बात सार्वजनिक तौर पर कुबूल भी कर चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म पीके को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें अनुष्का के साथ स्टार अमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पीके का पहला पोस्टर जारी होने के साथ ही यह फिल्म चर्चाओं में आ गई थी।

शनिवार देरशाम अनुष्का गुपचुप तरीके से हरिद्वार पहुंची। किसी को उनके आने की कानोकान खबर नहीं लगी।  इस दौरान अनुष्का अंबूवाला ग्राम स्थित अपने गुरु अनंतबाबा के आश्रम निजानंद कुटी में रहीं। आसपास के लोगों को भी रविवार दोपहर ही अनुष्का के आने की जानकारी मिली। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अनुष्का की एक झलक पाने को आश्रम के बाहर पहुंच गईं। बताया जाता है कि क्रिकेटर विराट कोहली भी आश्रम में आते जाते रहते हैं।

पुरानी शिष्या हैं अनुष्का
गुरु अनंतबाबा ने बताया कि अनुष्का उनकी पुरानी शिष्या हैं और पहले भी कई बार आश्रम आ चुकी हैं। शनिवार को आश्रम आकर अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म पीके की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता की भी कामना की। विश्वकप 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत और विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद लिया।

विराट करेंगे कप्तानी!
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ दिसंबर से भारतीय क्रिकेट टीम को पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली के कप्तानी करने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पहले यह टेस्ट चार दिसंबर से खेला जाना था। तब विराट कोहली का कप्तानी करना तय था। लेकिन टेस्ट की तारीख बदलने के बाद नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टेस्ट टीम में वापसी हो चुकी है। इसके बाद भी पहले टेस्ट में धौनी का खेलना तय नहीं है। यदि पहले टेस्ट में धौनी नहीं खेले तो कप्तानी विराट कोहली ही करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें