फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रगति मैदान में चल रहा है एलईडी एक्सपो

प्रगति मैदान में चल रहा है एलईडी एक्सपो

प्रगति मैदान में ‘एलईडी एक्सपो’ के दूसरे दिन एलईडी से बने उत्पाद तो लोगों का ध्यान खींच ही रहे थे, इसके  अलावा दूसरे उत्पाद भी लोगों की पसंद बने। एक्सपो में सौर ऊर्जा से चलने वाला...

प्रगति मैदान में चल रहा है एलईडी एक्सपो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Dec 2014 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगति मैदान में ‘एलईडी एक्सपो’ के दूसरे दिन एलईडी से बने उत्पाद तो लोगों का ध्यान खींच ही रहे थे, इसके  अलावा दूसरे उत्पाद भी लोगों की पसंद बने। एक्सपो में सौर ऊर्जा से चलने वाला मोबाइल चाजर्र लोगों को बेहद रास आया। दरअसल ये चाजर्र सौर ऊर्जा से चार्ज होता है, अगर धूप न हो तो ये बिजली से भी चार्ज हो सकता है।

उत्पाद बनाने वाले वेरी कंपनी के अंसिस्टेंट मैनेजर अंकुर पंचाल ने बताया कि  इस चाजर्र की शुरुआती कीमत 2099 है। यह डेढ़ दिन में चार्ज हो जाता है। इसके बाद इससे मोबाइल डेढ़ बार चार्ज हो सकता है। अंकुर ने बताया कि इस चाजर्र में चाजिर्ग का विकल्प दोहरा होने से लोगों के लिए यह बेहद आसान है। उन्होंने कहा कि गांव में अक्सर बिजली बेहद कम आती है, जिससे लोगों का मोबाइल अक्सर डिस्चार्ज रहता है। यह चाजर्र यूएसबी से भी चार्ज होता है। एक्सपो में आये अबेंद्र पाल सिंह ने कहा कि उन्हें यह चाजर्र बहुत बढ़िया लगा क्योंकि कई बार वह बाहर रहते हैं, इस कारण वह सफर करते हुए भी धूप से इसे चार्ज कर सकते हैं।

 चाजर्र की खास बातें
-वाटरप्रुफ होने से चाजर्र को नहीं रहता है पानी से खतरा
-यूएसबी से यह चाजर्र महज 4 घंटे में होता है चार्ज
-इस चाजर्र में दो आउटपुट है, दो एंपियर वाले पोर्ट से टैबलेट और एक एंपियर वाले पोर्ट से मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।
-इसे चार्ज करने के लिए सीधे तौर पर धूप की जरूरत होती है, अगर धूप नहीं है तो यह चार्ज नहीं हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें