फोटो गैलरी

Hindi News केंद्र सरकार बर्खास्त हो

केंद्र सरकार बर्खास्त हो

बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार प्रदेश एनडीए ने केन्द्र की यूपीए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस संबंध में एनडीए बिहार के राज्यपाल को एक मई को स्मार पत्र सौंपेगा। रविवार को राजग कार्यालय में...

 केंद्र सरकार बर्खास्त हो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार प्रदेश एनडीए ने केन्द्र की यूपीए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस संबंध में एनडीए बिहार के राज्यपाल को एक मई को स्मार पत्र सौंपेगा। रविवार को राजग कार्यालय में एनडीए के संयोजक नंदकिशोर यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह के बीच हुई बैठक में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पूर राज्य में आंदोलन का निर्णय लिया गया।ड्ढr ड्ढr इन नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय है और आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वस्तुत: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे केन्द्रीय मंत्रियों और आयात-निर्यात में शामिल धन्ना सेठों की सांठ-गांठ से महंगाई अनियंत्रित हो गई है। जब-जब केन्द्र में कांग्रस की सरकार आई है तब-तब देश में महंगाई चरम पर पहुंची है। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता व जदयू के प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र सिंह ने बताया कि एक मई को राजग कार्यकर्ता कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ शाम में मशाल जुलूस निकालेंगे। वे महंगाई का पुतला दहन भी करंगे। इसके अलावा दो मई को राज्य के सभी मंडलों व प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाकर केन्द्र की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने महंगाई के खिलाफ पूर राज्य में आगे भी अभियान चलाने का एलान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें