फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में सुरंग धंसी, 21 कामगार फंसे

चीन में सुरंग धंसी, 21 कामगार फंसे

एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से तकरीबन 21 मजदूर वहां फंस गए हैं। यह घटना आज चीन के पूर्वी प्रांत फूचियान में हुई। बचावकर्मियों ने जानकारी दी कि लोंगयान शहर में एक एक्सप्रेस वे के लिए बनाई जा रही...

चीन में सुरंग धंसी, 21 कामगार फंसे
एजेंसीFri, 05 Dec 2014 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से तकरीबन 21 मजदूर वहां फंस गए हैं। यह घटना आज चीन के पूर्वी प्रांत फूचियान में हुई। बचावकर्मियों ने जानकारी दी कि लोंगयान शहर में एक एक्सप्रेस वे के लिए बनाई जा रही सुरंग के धंसने से उसके 30 मीटर लंबे खंड में 21 कामगार फंस गए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक लगभग 5000 घन मीटर मलबे ने सुरंग को बंद कर दिया है। यह सुरंग फूचियान के शियामेन शहर को चेंगदू से जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे का हिस्सा है। चेंगदू चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की राजधानी है। कामगारों को खोजने का काम जारी है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें