फोटो गैलरी

Hindi Newsबगदादी की पत्नी, बेटी गिरफ्तार

बगदादी की पत्नी, बेटी गिरफ्तार

लेबनान और सीरिया की सीमा पर लेबनानी सेना ने आतंकी सरगना अबू बकर अल बगदादी की पत्नी सजा अल दुलैमी और एक बेटी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दुलैमी बगदादी की तीन पत्नियों में से एक बताई जाती है।...

बगदादी की पत्नी,  बेटी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Dec 2014 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

लेबनान और सीरिया की सीमा पर लेबनानी सेना ने आतंकी सरगना अबू बकर अल बगदादी की पत्नी सजा अल दुलैमी और एक बेटी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दुलैमी बगदादी की तीन पत्नियों में से एक बताई जाती है। विभिन्न सूत्रों से आ रही खबरों की मानें तो दुलैमी को 10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उससे लेबनान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

लेबनानी सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को दुलैमी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस)  ने इस खबर पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सुरक्षा बलों ने दुलैमी और उसकी बेटी को उत्तरी लेबनान में फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। कुछ मीडिया खबरों में दुलैमी को बगदादी की पूर्व पत्नी भी बताया गया है।

बगदादी की पत्नी के साथ सुरक्षाबलों ने उसकी बेटी को भी हिरासत में लिया है। सुरक्षाबलों ने बच्चे की डीएनए जांच की है जिसमें उसके बगदादी की संतान होने की पुष्टि हुई है। ऐसी भी खबरें थीं कि दुलैमी के साथ बगदादी के एक बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बाद में सुरक्षाबलों ने बेटे के हिरासत में होने की जानकारी दी।

लेबनानी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने सीरिया से अल नुसरा फ्रंट के वरिष्ठ नेता अनस शिरकास की पत्नी को भी हिरासत में लिया है। हालांकि उन्होंने उसकी पहचान उजागर नहीं की है। अमेरिकी नेतृत्व में हमलों का सामना कर रहे आईएसआईएस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें