फोटो गैलरी

Hindi Newsपहले भी धुना था फब्ती कसने वाले युवक को

पहले भी धुना था फब्ती कसने वाले युवक को

हरियाणा के रोहतक में चलती बस में छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने वाली बहनों पूजा और आरती का एक और बहादुरी भरा वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों बहनें फब्तियां कसने वाले युवक को पीट रही हैं। एक चैनल...

पहले भी धुना था फब्ती कसने वाले युवक को
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Dec 2014 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के रोहतक में चलती बस में छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने वाली बहनों पूजा और आरती का एक और बहादुरी भरा वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों बहनें फब्तियां कसने वाले युवक को पीट रही हैं।

एक चैनल के मुताबिक यह वीडियो इस साल अक्तूबर का है। वीडियो में दोनों लड़कियां रोहतक के ही सिटी पार्क में एक लड़के को लात-घूसों से पीटती दिखाई दे रही हैं। उस दौरान पूजा और आरती अपने चचेरे भाई के साथ कॉलेज से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में कथित तौर पर युवक ने उन पर अश्लील टिप्पणी की जिसके बाद उसकी धुनाई हुई।

वीडियो में दोनों लड़कियां बैग टांगे हुए हैं और पार्क में लगी एक बेंच के सामने खड़ी हैं, जिस पर एक नीली शर्ट पहने लड़का बैठा हुआ है। लात-घूंसों से लड़के की पिटाई के दौरान लड़कियां भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही हैं। कुछ विरोध के बाद युवक वहां से भाग जाता है। लड़कियों के चचेरे भाई ने ही इस घटना का वीडियो शूट कर लिया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को चलती बस में भी दोनों बहनों ने छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों से डटकर मुकाबला किया था। दोनों की बहादुरी की खूब तारीफ हुई थी। हरियाणा सरकार ने दोनों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का फैसला किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें