फोटो गैलरी

Hindi Newsकेन्या में बंदूकधारियों ने की 36 लोगों की हत्या

केन्या में बंदूकधारियों ने की 36 लोगों की हत्या

केन्या के उत्तर-पूर्व में बंदूकधारियों ने 36 खनिकों की हत्या कर दी। युद्ध प्रभावित सोमालिया से सटे अशांत क्षेत्र में यह नवीनतम हमला है। केन्या की मीडिया के अनुसार मंडेरा के समीप मंगलवार को तड़के...

केन्या में बंदूकधारियों ने की 36 लोगों की हत्या
एजेंसीTue, 02 Dec 2014 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्या के उत्तर-पूर्व में बंदूकधारियों ने 36 खनिकों की हत्या कर दी। युद्ध प्रभावित सोमालिया से सटे अशांत क्षेत्र में यह नवीनतम हमला है। केन्या की मीडिया के अनुसार मंडेरा के समीप मंगलवार को तड़के हमलावरों ने श्रमिकों के शिविरों पर गोलीबारी की। उस वक्त श्रमिक सो रहे थे। इस इलाके में अलकायदा से संबद्ध सोमालिया शहबाब और अन्य मिलिशिया ने कई हमले किए हैं।

मीडिया के अनुसार बंदूकधारियों ने श्रमिकों से गैर मुसलमानों को अलग किया और कई के सिर कलम कर दिए तथा बाकी के सिर में गोली मारी। पिछले महीने इसी क्षेत्र में ऐसे ही एक हमले में 28 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। कल रात ही वजीर शहर में भी हमला हुआ जो मंडेरा की तरह ही सोमालिया की खतरनाक सीमा से सटा है। वजीर शहर में बंदूकधारियों ने ग्रेनेड से हमला कर और गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मार डाला तथा 12 अन्य को घायल कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें