फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़िए झारखंड और जम्मू- कश्मीर से मतदान की पल-पल की लाइव खबरें

पढ़िए झारखंड और जम्मू- कश्मीर से मतदान की पल-पल की लाइव खबरें

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर की 18 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल हुए...

पढ़िए झारखंड और जम्मू- कश्मीर से मतदान की पल-पल की लाइव खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Dec 2014 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर की 18 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल हुए नक्सली हमले के बावजूद झारखंड के इन नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है। "हिन्दुस्तान" के रिपोर्टर इन इलाकों की हर खबर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। "हिन्दुस्तान" की टीम झारखंड के नक्सल प्रभाव वाले इन इलाकों की ताजा खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाने में लगी हुई है। जम्मू-कश्मीर में पूर्व अलगाववादी नेता सज्जाद लोन और राज्य के चार मंत्रियों समेत कई बड़े उम्मीदवार इस चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री-अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के भाग्य का फैसला भी आज होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर के मतदाताओं से दूसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। मैं इन क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

झारखंड लाइव

झारखंड में 18 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान में शांतिपूर्ण ढंग से 65 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि जमशेदपुर की दो सीटों के लिए अभी मतदान जारी है जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
     
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा समेत कुल 223 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज के मतदान में हुआ जहां सत्तर प्रतिशत बूथ संवेदनशील या अति संवेदनशील थे जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी।

शाम 5 बजे
जमशेदपुर पूर्वी में शाम पांच बजे तक 58 और पश्चिमी में 60 प्रतिशत मतदान

जमशेदपुर पूर्वी                       58
जमशेदपुर पश्चिमी                   60
सरायकेला                              68.71

शाम 5 बजे
कोल्हान की 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। जिसके साथ ही कोल्हान की तेरह सीटों पर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ इस तरह है।
विधानसभा क्षेत्र                  प्रतिशत
जमशेदपुर पूर्वी                   52
जमशेदपुर पश्चिमी               55
जुगसलाई                        69
घाटशिला                         67
बहरागोड़ा                         73   
पोटका                             66
खरसावां                           77
चक्रधरपुर                         65.3
मनोहरपुर                          62
मझगांव                            72
जगन्नाथपुर                        76
चाईबासा                          65    
सरायकेला                         68.7
नोट : जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा शेष ग्यारह सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है।

शाम 4:33 बजे दूसरा चरण

------------------------------
विधान सीटों पर 3.00 बजे तक का पोलिंग पर्सेंट इस प्रकार है  

पू जमशेदपुर    52.00%
प जमशेदपुर    55.00%
सरायकेला    65.00%
खरसांवा        71.00%
मझगांव        72.00%
जगन्नाथपुर    76.00%
चक्रधरपुर        65.30 %
तोरपा        59.89%
खूंटी        59.70%

शाम 4:15 बजे
मानगो के ईदगाह मैदान में कांग्रेस के शिविर में झाविमो प्रत्याशी का हंगामा
 पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानगो के ईदगाह मैदान में मंगलवार दोपहर बाद कांग्रेस के शिविर में झाविमो प्रत्याशी फिरोज खान ने कुर्सियां फेंकीं। किया हंगामा।

दोपहर 3.57 बजे
जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के 37 नंबर बूथ पर समय समाप्‍त होने के कारण सैकड़ों मतदाता वोट नहीं दे सके। इधर, बर्मामाइंस की इस्‍टप्‍लांट बस्‍ती के एक बूथ पर एक महिला वोटर का वोट किसी दूसरे ने डाल दिया। जब उसके परिवार के लोग पूछने पहुंचे तो सिपाहियों ने धक्‍कामुक्‍की की। 13 में छह विस क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत अभी नहीं मिल सका है। जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा सीटों पर संशोधित पोलिंग परसेंट दोपहर 1 बजे तक इस प्रकार है
1. बहरागोडा-
2. घाटशिलास-
3. पोटका-
4. जुगसलाई-
5. जमशेदपुर पूर्वी- 52
6. जमशेदपुर पश्चिमी- 55
7. चाईबासा-
8. मझगांव- 72
9. जगन्‍नाथपुर-76
10. मनोहरपुर-  
11. चक्रधरपुर- 65.3  
12. सरायकेला- 68.07
13. खरसावां- 77

दोपहर 2:58 बजे
मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में भाजपा और झामुमो कायर्कर्ताओं  के बीच वोट देने को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें झामुमो का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। जानकारी  के अनुसार एक व्‍यक्ति वोट देकर बाहर निकला। उससे किसी ने पूछा कि किसको वोट दिया। इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह घटना दिन के करीब ढाई बजे घटी।

दोपहर 2:32 बजे
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में खरसावां विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड 63.01 फीसदी मतदान एक बजे तक हो चुका है। यह विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा का है। कोल्हान की तेरह विधानसभा सीटों में से इस सीट पर दिन के एक बजे तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

दोपहर 2:22 बजे
जमशेदपुर पूर्वी में सबसे कम 39 फीसदी मतदान एक बजे तक हुआ। इस क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर 2:10 बजे
एक बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, बहरागोड़ा विस क्षेत्र में 58 फीसदी मत पड़े थे, जबकि चाईबासा और जगन्नाथपुर विस क्षेत्रों में वोट प्रतिशत 57 रहा। मतदान प्रतिशत में शहर से आगे गांव चल रहे हैं।

दोपहर 1:50 बजे
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक मांडर में 51, तोरपा में 44.9, तमाड़ में 58, खूंटी में 43, सिसई में 48.09, सिमडेगा में 44, कोलेबिरा में 47, घाटशिला में 53, बहरागोड़ा में 58, पोटका में 52, जुगसलाई में 52, जमशेदपुर पूर्वी में 39, जमशेदपुर पश्चिम में 43, सरायकेला में 54.27, खरसावां में 63.01, चक्रधरपुर में 51, मनोहरपुर में 49, मझगांव में 56, जगन्नाथपुर में 57 और चाईबासा में 57 फीसदी मतदान।

दोपहर 1:43 बजे
कोल्‍हान के सभी 13 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पूरी रफ्तार के साथ चल रहा है। दिन के 1 बजे तक 49 से 57 प्रतिशत के बीच मतदान हो चुका है। बूथों पर कतारें अब भी लगी हैं। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता डॉक्टर अजय कुमार ने टेल्‍को इलाके के शिक्षा निकतन स्थित 133 नंबर बूथ पर दिन के करीब 12 बजे मतदान किया।

दोपहर 1:22 बजे
दोपहर 1 बजे तक बहरागोडा में 58, घाटशिला में 53, पोटका में 52, जुगसलाई में 52, जमशेदपुर पूर्वी में 39, जमशेदपुर पश्चिम में 43, चाईबासा में 57, मझगांव में 56, जगन्‍नाथपुर में 57, मनोहरपुर में 49, चक्रधरपुर में 51, सरायकेला में 54. 27 और खरसावां में 63.01 फीसदी मतदान।

दोपहर 1:08 बजे
जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पटमदा इलाके में दिन के 12 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जमशेदपुर शहर से करीब 30 किमी दूर पूरब-उत्तर में अवस्थित इस इलाके में टमाटर सहित अन्‍य सब्जियों की भरपूर पैदावार होती है। जमशेदपुर सहित ओडिशा और बंगाल के कुछ इलाकों को भी यह क्षेत्र सालभर सब्‍जी खिलाता है। यहां के मेहनती किसान आज सुबह से ही बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगाकर वोट डालने के लिए खडे हैं।

दोपहर 12:16 बजे
पलामू जिले की छतरपुर विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान ​के दौरान पाल्हे के बूथ संख्या 191 पर 40 प्रतिशत और बूथ संख्या 192 पर 42 फीसदी वोट दोपहर 11 बजे तक पड़ चुके हैं।

सुबह 11:55 बजे
झारखंड में सुबह 11 बजे तक मांडर में 33, तोरपा में 26.6, तमाड़ में 39, खूंटी में 22.09, सिसई में 20.75, सिमडेगा में 26, कोलेबिरा में 25, घाटशिला में 35, बहरागोड़ा में 38, पोटका में 36, जुगसलाई में 33, जमशेदपुर पूर्वी में 24, जमशेदपुर पश्चिम में 29, सरायकेला में 55, खरसावां में 35.6, चक्रधरपुर में 33, मनोहरपुर में 23, मझगांव में 40, जगन्नाथपुर में 43 और चाईबासा में 35 फीसदी मतदान।photo24​

सुबह 11:19 बजे
झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता जीया ठाकुर को उप विकास आयुक्त ने झूठी शिकायत और हंगामा करने पर पीट दिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां झापा की प्रत्याशी मेनोन एक्का हैं। वह पार्टी के मुखिया एनोस एक्का की पत्नी हैं।photo20

सुबह 11:15 बजे
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जसकनडीह में बूथ संख्या 231 में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 974 है। बहिष्कार से पहले मात्र 19 वोट ही पड़े थे। इसके बाद मतदान थम गया है। मतदाताओं का कहना था कि क्षेत्र में पिछले 28 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और अब तक किसी विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को जानने की कोशिश नहीं की है। अभी तक कोई अधिकारी इस केंद्र पर नहीं पहुंचा था। मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है।photo23 

सुबह 10:59बजे
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के 147 नंबर बूथ पर मतदानकर्मी द्वारा कुल मतदान देखने की कोशिश में क्लोजर बटन दबने से मतदान डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा।

सुबह 10:55 बजे
मनोहरपुर और चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी आने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुवा प्रखंड के बूथ नंबर 126 पर डेढ़ घंटे, गोईलकेरा के दो बूथ, चाईबासा के दो बूथ 53, 92 और टोंटो प्रखंड के 194, 179 और 59 के बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान बाधित रहा। चक्रधरपुर के 172 नंबर बूथ पर ईवीएम में खराबी से 55 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 116 नंबर बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण सुबह साढ़े नौ बजे पंद्रह तक मतदान प्रभावित रहा। उस समय तक मात्र 64 वोट ही पड़े थे। हालांकि, बाद में ईवीएम बदलकर मतदान शुरू कराया गया।photo19 

सुबह 10:42 बजे
जमशेदपुर (पटमदा)। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटमदा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 87 के ओडि़या बूथ पर 30 प्रतिशत मतदान के बाद ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुक गया। बाद में ईवीएम पहुंचने की सूचना है। यह मतदान केंद्र पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है।

सुबह 10:39 बजे
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आजादनगर के रोड नंबर नौ में अब्दुल बारी पब्लिक स्कूल लाइब्रेरी स्थित बूथ में ईवीएम में खराबी आ गई है। इसके चलते मतदान रुका हुआ है। लोग नाराज हैं। 

सुबह 10:30 बजे
कोल्हान के तीनों जिलों की तेरह विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह सवा दस बजे तक इक्कादुक्का घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अभी तक केवल दो जगहों पर विवाद की खबर है। इसमें जुगसलाई में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित सारंडा के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 143 पर भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं में विवाद की सूचना है। हालांकि, दर्जनभर से ज्यादा मतदान केंद्रों में ईवीएम की खराबी के कारण पौने दो घंटे तक की देरी से मतदान शुरू हुआ।photo18

सुबह 10:20 बजे
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 47 नंबर बूथ समेत कुछ केंद्रों में दो घंटे में सुबह नौ बजे तक ही चालीस प्रतिशत मतदान हो गया था। 

सुबह 10:10 बजे
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में 143 नंबर बूथ पर भाजपा और झामुमो कार्यकर्ता भिड़े। मामले को शांत कराने में जुटी पुलिस।

सुबह 10:05 बजे
झारखंड में सुबह नौ बजे तक मांडर में 14, तोरपा में 10.3, तमाड़ में 15, खूंटी में 8.16, सिसई में 11, सिमडेगा में 11, कोलेबिरा में 8, घाटशिला में 16, बहरागोड़ा में 19, पोटका में 18, जुगसलाई में 16, जमशेदपुर पूर्वी में 11, जमशेदपुर पश्चिम में 13, सरायकेला में 18.34, खरसावां में 20.04, चक्रधरपुर में 12, मनोहरपुर में 11, मझगांव में 28, जगन्नाथपुर में 22 और चाईबासा में 8 फीसदी मतदान।​

सुबह 9:55 बजे
पूर्वी सिंहभूम जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 1630 बूथों पर मतदान के लिए करीब दस हजार सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था है। इस बार शांतिपूर्ण मतदान के लिए बीएसएफ और आईटीबीपी की भी तैनाती की गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों के कुछ बूथों पर मतदानकर्मी मंगलवार सुबह पुलिस के साथ पहुंचें। सभी थाना इलाकों में वहां की बूथों की संख्या के अनुसार कलस्टर बनाए गए हैं। शहरी इलाकों में पुलिसकर्मियों ने कलस्टर में रिपोर्टिंग करते हुए बूथ की कमान संभाल ली है।photo17

सुबह 9:49 बजे
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 268 के बूथ पर तकनीकी समस्या के कारण बीस मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 25 और 28 नंबर बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण पंद्रह से बीस मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ।

सुबह 9:47 बजे
तोरपा सीट पर सुबह नौ बजे तक 10.3 प्रतिशत मतदान हुआ है, इसमें सबसे ज्यादा डिगरी 86 नंबर बूथ पर 29 प्रतिशत वोट पड़ चुका था। सबसे कम जोगी सोसो बूथ 30 पर महज तीन प्रतिशत वोट पड़े हैं।

सुबह 9:46 बजे
खूंटी सीट पर सुबह नौ बजे तक 8.16 प्रतिशत मतदान हुआ। नक्सल प्रभावी अड़की ब्लाक में 5 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

सुबह 9:45 बजे
सिसई सीट पर सुबह नौ तक 11 प्रतिशत मतदान हो चुका है।photo16

सुबह 9:44 बजे
सिमडेगा सीट पर भी 11 प्रतिशत तक वोट पड़ने की सूचना है। इसके अति उग्रवाद प्रभावी क्षेत्र पालकोट में 11.5 फीसदी वोट पड़ चुका है।

सुबह 9:43 बजे
कोलेबरा सीट पर सुबह नौ बजे तक 8 प्रतिशत वोटिंग।

सुबह 9:42 बजे
तमाड़ सीट के बुंडू में बूथ नंबर 42 ताऊ में ईवीएम खराब होने के चलते देरी से मतदान शुरू हो सका। सुमांडीह के बूथ 55 मे सुबह साढ़े आठ बजे से और गितिलडीह में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो सका।photo15

सुबह 9:41 बजे
सिसई विधानसभा क्षेत्र के कामडारा प्रखंड स्थित केनालोया बूथ संख्या 251 पर एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। सवा आठ बजे तक महज दो वोट पड़े थे। यहां पोलिंग पार्टी को ईवीएम चालू करने में दिक्कतें आईं।

सुबह 9:40 बजे
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गोईलकेरा के कुनैना के 52 नंबर बूथ पर एक घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां मतदान कर्मचारी देर से पहुंचे।

सुबह 9:32 बजे
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के टोंटो प्रखंड के 179 बूथ पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।

सुबह 9:28 बजे
सरायकेला-खरसावां जिले में सुबह नौ बजे तक सरायकेला में 18.34 और खरसावां में 20.04 प्रतिशत मतदान।photo14

सुबह 9:25 बजे
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू की बेटी और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सिंड्रेला बलमुचू ने जमशेदपुर के सोनारी स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 7.45 बजे मतदान किया। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने डीएम मदन स्कूल बिष्टूपुर में वोट डाला। पश्चिमी से ही कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने डीबीएमएस कदमा में वोट डाला। जुगसलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दुलाल भुइयां ने पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी में मतदान किया।

सुबह 9:14 बजे
जमशेदपुर पूर्वी के 121 नंबर बूथ पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल और उनके पत्नी भारती लाल ने सुबह नौ बजे वोट डाला। पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार साढ़े ग्यारह बजे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 121 नंबर बूथ पर शिक्षा निकेतन स्कूल में मतदान करेंगे। 

सुबह 9:12 बजे
कदमा के सेंट मेरिज मिशन नर्सरी स्कूल में ईवीएम असेंबल करने में देरी के कारण मतदान तय समय सुबह के सात बजे से पौने दो घंटे की देरी से 8.45 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाताओं की काफी लंबी लाइन लग गई और लोग हंगामा करने लगे। भीड़ में शामिल एक मतदाता ने आरोप लगाया कि जब वे मतदान जल्द शुरू कराने की मांग कर रहे थे तो वहां मौजूद थाना प्रभारी ने उन्हें वहां से भगा देने की धमकी दी।photo13 

सुबह 9:01 बजे
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के एमजी रोड बूथ पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मतदान के दौरान मंगलवार सुबह झड़प होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता रामनाथ को हिरासत में ले लिया है।

सुबह 8:57 बजे
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने लोयोला स्कूल स्थित केंद्र पर सुबह 7.10 बजे वोट डाला। कंपनी के प्रेसिडेंट आनंद सेन ने सुबह 7.14 बजे लोयोला के ही मदान केंद्र पर वोट डाला। इसके अलावा टाटा स्टील के ही वीपी सुनील भास्करन ने लोयोला स्कूल स्थित केंद्र पर सुबह 7.21 बजे मतदान किया।photo12

सुबह 8:56 बजे
कोल्हान के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी के कारण एक से सवा घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के बूथ नंबर 207 के पीठासीन पदाधिकारी बेहोश हो गए। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मनोहरपुर के ही बूथ नंबर 52 पर देर से मतदानकर्मी पहुंचे।

सुबह 8:55 बजे
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के 48 नंबर बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण 8.40 बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ था। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी के ही बूथ नंबर 218 पर कर्मचारियों की धीमी गति के कारण मतदान की गति काफी धीमी है और केंद्र पर मतदाताओं की काफी लंबी लाइन लग चुकी है। इससे मतदाताओं में नाराजगी है।

सुबह 8:45 बजे
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के खडि़या बस्ती स्थित सामुदायिक विकास केंद्र पर तकनीकी दिक्कत के कारण बूथ संख्या 214 में डेढ़ घंटे की देरी से 8.35 बजे मतदान शुरू हुआ। इससे पहले लोगों ने काफी हंगामा किया।photo11

सुबह 8:36 बजे
जमशेदपुर पूर्वी के रामाधीन बगान के एक मतदान केंद्र पर 8.25 बजे ईवीएम खराब हो गई। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 158 पर 7.30 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। 

सुबह 8:35 बजे
जमशेदपुर की दो सीटों जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में मतदान के लिए पहली बार वीवी पैट ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें मतदाताओं को सात सेकेंड के भीतर एक पर्ची दिखेगी। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट दिया है। एक बार दिखने के बाद यह पर्ची दोबारा मशीन में चली जाएगी। इसके चलते इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए दो घंटे अतिरिक्त दिए गए हैं। यानि कोल्हान की सभी सीटों पर जहां सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा, वहीं वीवी पैट वाली विधानसभा सीटों (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। यहां वोट के लिए वीवी पैट का इस्तेमाल प्रायोगिक तौर पर हो रहा है।photo10

सुबह 8:23 बजे
147 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं पूरे कोल्हान में, 13 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है पूर्वी सिंहभूम में। 75 प्रत्याशी हैं पूर्वी सिंहभूम के चुनावी मैदान में, 16 लाख से अधिक मतदाता पूर्वी सिंहभूम में डालेंगे वोट।

सुबह 8:22 बजे
जमशेदपुर पूर्वी: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, झाविमो के केन्द्रीय सचिव अभय सिंह व कांग्रेस के आनंद बिहारी दुब जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:21 बजे
जमशेदपुर पश्चिम: मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा के सरयू राय, झामुमो के उपेन्द्र सिंह व झाविमो के फिरोज खान जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।photo1

सुबह 8:20 बजे
पोटका: पूर्व मंत्री मेनका सरदार, कांग्रेस की दुखनी माई सरदार, झापीपा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, झामुमो के जिला परिषद सदस्य संजीव सरदार जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:19 बजे
जुगसलाई: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, विधायक रामचंद्र सहिस, झामुमो के मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:18 बजे
बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, कांग्रेस के देवीशंकर दत्ता व झामुमो के कुणाल षाड़ंगी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कुणाल पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी के पुत्र हैं।photo2

सुबह 8:17 बजे
घाटशिला: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू की पुत्री सिंड्रेला बलमुचू, झामुमो के विधायक रामदास सोरेन, भाजपा के लक्ष्मण टुडू व जिला पर्षद अध्यक्ष सोनिया सामंत के पति कान्हू सामंत जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:16 बजे
सरायकेला: मंत्री चंपई सोरेन और जिला पर्षद अध्यक्ष शकुंतला माहली के पति व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:15 बजे
खरसावां: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व झामुमो के कृष्णा गागराई जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।photo3

सुबह 8:13 बजे
चाईबासा: पूर्व प्रधान सचिव जेबी तुबिद भाजपा और झामुमो विधायक दीपक बिरुवा जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:12 बजे
मझगांव: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 8:09 बजे
जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी व वर्तमान विधायक गीता कोड़ा व भाजपा के मंगल सिंह सोरेन जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।photo4

सुबह 8:01 बजे
मनोहरपुर: झामुमो से पूर्व मंत्री जोबा माझी और भाजपा विधायक गुरुचरण नायक जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सुबह 7:59 बजे
कोल्हान की तेरह विधानसभा क्षेत्रों में से तीन जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं बहरागोड़ा सामान्य हैं, जबकि बाकी दस सुरक्षित क्षेत्र हैं। सुरक्षित क्षेत्रों में जुगसलाई दलित रिजर्व है, जबकि बाकी नौ आदिवासियों के लिए सुरक्षित।

सुबह 7:50 बजे
कोल्हान के तीनों जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में बूथों पर सुबह कम रही मतदाताओं की भीड़। चक्रधरपुर में पोलिंग बूथों पर दिखा धुंध का असर, इक्का-दुक्का दिखे मतदाता।photo5

सुबह 7:45 बजे
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदताओं की लगी कतार। जमशेदपुर के मतदान केंद्रों पर भी बढ़ रही मतदाताओं की संख्या।​

सुबह 7:35 बजे
बारीडीह के बजरंग चौक प्राइमरी स्कूल के बूथ पर ईवीएम नहीं हुआ शुरू। मतदाताओं में नाराजगी।photo6

सुबह 7:30 बजे
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 48 नंबर बूथ पर ईवीएम खराब।

सुबह 7:29 बजे
पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल मतदाता हैं 16,17,400। इनमें पुरुष मतदाता 8,28,397, महिला मतदाता 7,88,007, किन्नर मतदाता 03, कुल सर्विस वोटर 993, पुरुष सर्विस वोटर 709, महिला सर्विस वोटर 284 और युवा वोटर 9,71,786 (18 से 39 वर्ष) हैं।photo7

सुबह 7:20 बजे
साल 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी में 45.14, जमशेदपुर पश्चिमी 42.15, जुगसलाई 60.00, बहरागोड़ा 76.03, पोटका 58.51, घाटशिला 64.0, सरायकेला 65.74, खरसावां 72.52, चाईबासा 65.60, मझगांव 67.55, जगन्नाथपुर 59.96, मनोहरपुर 62.72 और चक्रधरपुर में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।photo8

सुबह 7:10 बजे
झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में तीन जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां आते हैं।

सुबह 7:01 बजे
जमशेदपुर की छह समेत कोल्हान की तेरह सीटों पर विधानसभा चुनाव शुरू।photo9

सुबह 7 बजे
झारखंड की 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू।

जम्मू-कश्मीर लाइव

शाम 5 बजे

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 18 सीटों पर मतदान मंगलवार की शाम चार बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।
         
कश्मीर संभाग और पर्वतीय इलाकों में ठंड के कारण शुरूआती दौर में कुछ केंद्रों पर मतदान की गति धीमी थी लेकिन धीरे-धीरे कतारें बढ़ने लगी।  1दोपहर बाद दो बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जम्मू संभाग की छह सीटों पर इस समय तक छह सीटों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका था।
       
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किये गये थे । इस चरण में आठ महिलाओं समेत कुल 175 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत 1535087मतदाताओं ने इलेकट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद कर दी। मतदाताओं में 722269महिलाएं हैं, मतदताओं में 17000 विस्थापित कश्मीरी थे  जिनके लिए ऊधमपुर, जम्मू और नयी दिल्ली में मतदान केंद्र बनाये गये थे।

दोपहर 3 बजे

पूर्वाहन तक हुआ लगभग 40 प्रतिशत मतदान
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 18 सीटों पर पूर्वाहन तक 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार आहवान और सर्द मौसम मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सके। मतदान के पहले पांच घंटों में 15.35 लाख मतदाताओं में से लगभग 40 फीसदी ने वोट डाला। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा सकती थीं, जिनमें मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

दोपहर 2:29 बजे
जम्मू की नौ सीटों पर और कश्मीर घाटी की उतनी ही सीटों पर शुरुआती घंटों में सामान्य से तीव्र मतदान हुआ और अलगाववादियों एवं आतंकियों के बहिष्कार के आहवानों और सर्द मौसम मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सके। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई।photo22

दोपहर 1:23 बजे
मतदान के शुरुआती दो घंटों में 15.35 लाख मतदाताओं में से लगभग 10 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी और घुमावदार कतारें देखी जा सकती थीं, जिनमें मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

दोपहर 1:18 बजे
निर्वाचन विभाग के अनुसार, आज सुबह दस बजे तक राज्य में लगभग 9.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि रियासी विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक यानी 19.95 प्रतिशत रहा।

दोपहर 1:12 बजे
उधमपुर में 18.76 प्रतिशत, गूल अरनास में 18.04 प्रतिशत और गुलाबगढ़ में 17.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 1:05 बजे
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 16.96 प्रतिशत, चिनैनी में 11.38 प्रतिशत, मेंधार में 11 प्रतिशत, नूराबाद और लोलाब में 10.50 प्रतिशत, सूरनकोट में 9.85 प्रतिशत, करनाह में नौ प्रतिशत, पुंछ हवेली में 8.80 प्रतिशत और कुलगाम में 8.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 12:59 बजे
सबसे कम मतदान होम शालीबुग में हुआ। यहां महज 1.20 प्रतिशत मतदान हुआ। लंगेट में 3.50 प्रतिशत, कूपवाड़ा और हंदवारा में चार-चार प्रतिशत और देवसर में 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 12:49 बजे
उत्साह से लबरेज मतदाता उधमपुर, पुंछ, चिनैनी, रामनगर और रियासी निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कतारों में लगे देखे गए। जम्मू के गुलाबगढ़, गूल अरनास, मेंधार और पुंछ हवेली निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह के समय मतदान प्रतिशत कम रहा।

दोपहर 12:40 बजे
कश्मीर घाटी के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य मतदान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पांच चरणीय चुनावों के दूसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। पहले एक घंटे में लगभग पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण ही रहा।

सुबह 11:36 बजे
लोलाब विधानसभा क्षेत्र में पहले घंटे में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां पहले घंटे में 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह 11:19 बजे
कुलगाम विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान प्रतिशत अच्छा रहा। यहां पहले घंटे में 5.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह 10:55 बजे
लंगेट में मतदान प्रतिशत 4.76, देवसर में 4.43, उत्तरी कश्मीर स्थित कुपवाड़ा जिले के हंदवारा में मतदान प्रतिशत 4.02 रहा।

सुबह 10:39 बजे
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के नूराबाद विधानसभा क्षेत्र में 3.6 प्रतिशत और होम-शालीबुग में 1.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह 10:26 बजे
18 निर्वाचन क्षेत्रों में से उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा पर सबकी नजरें टिकी होंगी, क्योंकि अलगाववादी से मुख्यधारा के नेता बने सज्जाद गनी लोन यहीं से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2009 में लोन ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे।

सुबह 10:17 बजे
वर्तमान विधानसभा के उपाध्यक्ष और पीडीपी के नेता सरताज मदनी तीसरे कार्यकाल के लिए देवसर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस चरण में सुरनकोट और मेंधार को को छोड़ कर बाकी सभी सीटों पर मौजूदा विधायक फिर से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2008 में सूरनकोट से चुनाव जीतने वाले चौधरी मोहम्मद असलम का इस साल देहांत हो गया था और पीडीपी ने सरदार रफीक खान की खराब सेहत को देखते हुए उन्हें मेंधार से चुनाव में नहीं उतारा है।photo21

सुबह 10:16 बजे
रियासी निर्वाचन क्षेत्र पर भी सबकी निगाहें होंगी क्योंकि वर्ष 2008 में भाजपा की टिकट पर जीतने वाले मौजूदा विधायक बलदेव राज इस बार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 10:15 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें