फोटो गैलरी

Hindi News गिल

गिल

गबगिजो काम कोई न कर सका वह के. ज्योतिकुमारन पर लगे रिश्वत के एक आरोप से हो गया। सुपर कॉप केपीएस गिल एंड कम्पनी बर्खास्त हो गई। भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) को बर्खास्त करने का काम किया भारतीय ओलंपिक संघ...

 गिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गबगिजो काम कोई न कर सका वह के. ज्योतिकुमारन पर लगे रिश्वत के एक आरोप से हो गया। सुपर कॉप केपीएस गिल एंड कम्पनी बर्खास्त हो गई। भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) को बर्खास्त करने का काम किया भारतीय ओलंपिक संघ (आएईओए) ने। आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के घर पर एक आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस बीच हॉकी के संचालन के लिए एडहॉक कमेटी बनाने की घोषणा की। इस एडहॉक कमेटी की घोषणा अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी। हां, इस बीच असलम शेर खां के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी का गठन जरूर कर दिया गया। इस सेलेक्शन कमेटी के अन्य सदस्य हैं अशोक कुमार, अजितपाल सिंह, जफर इकबाल और धनराज पिल्लै। ये सभी पूर्व ओलंपियन हैं। रिक चार्ल्सवर्थ को इस सेलेक्शन कमेटी का सलाहकार बनाया गया है। आईओए पर गिल को हटाने का दबाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ, खेलमंत्री, सांसद, पूर्व खिलाड़ी ही नहीं बल्कि हॉकी प्रेमी भी चाहते थे कि गिल की 14 साल की हॉकी सल्तनत खत्म की जाए। यही कारण था कि आईओए की इस आपात बैठक में मौजूद एक भी सदस्य ने गिल का समर्थन नहीं किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें